Bengal Assembly Elections 2026: TMC चीफ ममता बनर्जी बोलीं बूथ एजेंट्स 24 घंटे EVM पर रखें निगरानी, नहीं तो हो सकती है हैगिंग

TMC चीफ ममता बनर्जी बोलीं बूथ एजेंट्स 24 घंटे EVM पर रखें निगरानी, नहीं तो हो सकती है हैगिंग

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) चीफ ममता बनर्जी ने रविवार (5 अप्रैल) को मुर्शिदाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे जुबानी बाण छोड़े।

टीएमसी चीफ ने ईवीएम पर क्या कहा?

ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) से छेड़छाड़ हो सकती है इसलिए मै अपने समर्थकों से कहना चाहती हूं कि वे ईवीएम मशीनों की अच्छी तरह से जांच करें। बूथ एजेंट्स को भी ईवीएम की अच्छी तरह से जांज करें। मुझे भारतीय जनता पार्टी की योजना के बारे में पता है। मतदान होने के बाद वे CRPF और केंद्रीय बलों की निगरानी में वे अंदर जा सकते हैं और मशीन बदल सकते हैं। इसलिए 24 घंटे निगरानी रखनी होगी। आपको सचेत रहना होगा कि वे मशीन में कुछ न कर पाएं।

उन्होंने कहा एसआईआर प्रक्रिया का इस्तेमाल वोटरों के नाम को काटने और उन्हें डरान धमकाने के लिए किया जा रहा है। ममता ने कहा मुर्शिदाबाद से करीब 500 अधिकारियों को इसलिए हटा दिया गया है क्योंकि वे प्रशासनिक काम-काज प्रभावित है। उसके बाद बंगाल सीएम ने कहा कि चाहे काम कुछ समय के लिए धीमा हो जाए, लेकिन चुनाव के बाद सब कुछ सही हो जाएगा।

बंगाल में चुनाव कितने चरण में होंगे?

ममता बनर्जी चौथी बार तृणमूल कांग्रेस का चेहरा बनकर चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। सूबे की सियासत में वह अब भी सबसे बड़ी खिलाड़ी हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद राज्य में कुल वोटरों की संख्या अब 7,04,59,284 (7.4 करोड़) है। उसके पहले संख्या 7,66,37,529 (7.66 करोड़) थी। यानी मतदाता सूची में 61 लाख से अधिक नामों में बदलाव हुआ है। बता दें, बंगाल में चुनाव 2 चरणों में होंगे, पहला 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल को होंगे। वहीं, मतगणना 4 मई को होगी।

Created On :   5 April 2026 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story