Bihar News: मोतिहारी शराब कांड पर गरमाई सियासत, JDU प्रदेश अध्यक्ष बोले प्रशासन अपना काम कर रहा वजह जल्द आए आएगी सामने

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मोतिहारी में हुए शराब कांड पर जमकर बयानबाजियां हो रही हैं। आरजेड़ी समेत कई विपक्षी दल एनडीए सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “सरकार इस घटना के प्रति संवेदनशील है। प्रशासन मामले को संभाल रहा है। कभी-कभार ऐसी घटना घट जाती है, विपक्ष को इतना तूल देने की जरूरत नहीं है। विरोधियों को घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करना चाहिए। बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा, इस पर कोई समझौता नहीं होगा।"
सीएम नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। अब वह पद कौन संभालेगा इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री वाले सवाल पर बोलते हुए रमेश सिंह ने कहा, "NDA इस पर बहुत जल्द फैसला लेगा। बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया था, इसलिए उन्हीं के नेतृत्व में ही आगे सरकार चलेगी। नीतीश कुमार जिसे चाहेंगे, वही CM बनेगा।"
केरमल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने गए आरजेड़ी नेता तेजस्वी यादव ने वहां बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बताया है। उनके इस बयान पर अब जमकर सियासत हो रही है। जेडीयू नेता रमेश सिंह ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा उनको इस तरह बिहार के लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा बिहार एक ऐसा राज्य है जिन्होंने देश भर में अपना परचम लहराया है। कई बड़े-बड़े पदों पर बैठे हैं और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। इसलिए उनको यहां के लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, "जनादेश का मुद्दा सभी को पता है, कुछ भी छिपा नहीं है। कुछ दिन पहले हुए राज्यसभा चुनाव को देखें, तो वे राजनीतिक दल कहलाने के लायक भी नहीं हैं। मोतिहारी में शराब पीने से हुई मौत को लेकर तेजस्वी सवाल उठा रहे हैं। इस पर जेडीयू नेता ने कहा जहां तक शराब कांड की बात है तो तेजस्वी के पास तो कोई पैमाना ही नहीं है। वे शराब नापने गए थे, उसमें क्या मिला है। सिर्फ ट्वीट करने से कुछ नहीं होता। मीडिया के सामने बोलना होगा। प्रशासन मोतिहारी में अपना काम कर रहा है। मेडिकल टीम लगातार जांच में जुटी है।"
Created On :   4 April 2026 10:47 PM IST












