केरलम विधानसभा चुनाव 2026: 'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, तिरुवल्ला में PM मोदी ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, तिरुवल्ला में PM मोदी ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला
केरलम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दल जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी के साथ-साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हैं।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। केरलम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दल जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी के साथ-साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरलम के तिरुवल्ला में आयोजित चुनावी जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वामपंती दलों और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने उन्हें झूठ बोलने में माहिर बताया। उन्होंने कहा कि वे केरल स्टोरी से लेकर धुरंधर तक हर चीज को झूठ बताते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे खुद ही झूठ बोलने में पूरी तरह से माहिर बन गए हैं।

कांग्रेस और एलडीएफ पर भड़के पीएम मोदी

केरल के तिरुवल्ला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एलडीएप और यूडीएफ झूठ बोलने में माहिर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि केरल स्टोरी झूठ है, कश्मीर फाइल्स झूठ है और धुरंधर भी झूठ है।'

इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दल झूठ की फैक्ट्री बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां FCRA और समान नागरिक संहिता (UCC) में हाल ही में हुए संशोधनों को लेकर लोगों में डर और भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आजकल ये लोग FCRA और UCC के बारे में काफी ज्यादा झूठ फैला रहे हैं। गोवा में दशकों से यूसीसी लागू है, लेकिन उसके बारे में भी झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समय भी ऐसा ही किया था। ये लोग झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।'

'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’ - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेताओं पर खतरनाक बयानबाजी करके मध्य पूर्व में रहने वाले भारतीय नागरिकों की जिंदगी को खतरे में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह चाहती है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के दौरान खाड़ी देश भारत को अपना दुश्मन समझें, कि हम यहां कोई गलती करें, ऐसा कोई बयान दें और खाड़ी देशों में रहने वाले करीब एक करोड़ भारतीय प्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़े और उनकी जान को खतरा हो। इसलिए कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है जिससे खाड़ी देश नाराज हों।

उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस चुनावी फायदे के लिए इन प्रवासियों की सुरक्षा से समझौता करने को तैयार है और पश्चिम एशिया में तनाव भड़काने का काम कर रही है। ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान भारत की मध्य पूर्व में मजबूत स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं।'

Created On :   4 April 2026 7:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story