Assam CM: राहुल गांधी के बयानों पर असम सीएम ने किया पलटवार, कुछ भी कह सकते हैं, वह हैं क्रेजी इंसान

राहुल गांधी के बयानों पर असम सीएम ने किया पलटवार, कुछ भी कह सकते हैं, वह हैं क्रेजी इंसान

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। अमस के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा राहुल गांधी एक क्रेजी व्यक्ति हैं। सीएम ने एक न्यूज एजेंसी (एएनआई) से बात करते हुए कहा कि राहुल को रजिस्टर्ड पागल करार दे देना चाहिए। यह सवाल जब एएनआई ने उनसे पूछा तो उन्होंने आक्रामक अंदाज में कहाकि वह पागल हैं। उनका दिमाग क्रैक हो चुका है।

राहुल गांधी ने असम सीएम के बारे में क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा सरमा सबसे भ्रष्ट सीएम में से एक हैं। उन्होंने सरमा पर आरोप लगाया कि, वह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मिलीभगत से राज्य में एक ऐसा तंत्र चला रहे हैं, जिसके ज़रिए आम लोगों की ज़मीनें छीनकर बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों को सौंपी जा रही हैं।

बोकाजान सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रतन इंगती के समर्थन में आयोजित एक रैली में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मशहूर गायक ज़ुबीन गर्ग हमेशा असम और वहां के लोगों के साथ खड़े रहे हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो हम उनकी मौत के मामले में 100 दिनों के भीतर न्याय दिलाएंगे।

राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सरमा का परिवार भी भ्रष्टाचार में लिप्त है, और अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भले ही सरमा अभी अपनी ही तारीफों के पुल बांध रहे हों, लेकिन जब समय आएगा तो उन्हें इसका जवाब देना पड़ेगा। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि असम में शासन एक सिंडिकेट के ज़रिए चलाया जा रहा है, और भ्रष्टाचार के चलते सरमा पूरी तरह से केंद्रीय नेतृत्व के प्रभाव में हैं।

Created On :   4 April 2026 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story