Assam Politics: 'मैं और मेरी पत्नी अगले 48 घंटों के अंदर कांग्रेस...' असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा के आरोपों पर क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीति बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। ये हमला कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों पर किया है। जिसमें उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी मुइंया सरमा के पास तीन अलग-अलग नामों से पासपोर्ट है। इस मामले में उनकी पत्नी ने 48 घंटों के भीतर कांग्रेस नेता पर केस दर्ज कराने के बात भी कही है।
यह भी पढ़े -उठता सवाल - सीएम के गोमांस खाने के आरोप से वोट बढ़ते हैं या बिगड़ेंगे, चुनाव नियमों की कसौटी पर है विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस नेता के आरोपों पर CM की प्रतिक्रिया
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है और वे झूठी अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "आज पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस पार्टी के अंदर बैठी गहरी हताशा और घबराहट की झलक साफ-साफ दिखाई दी है, क्योंकि असम एक ऐतिहासिक जनादेश की तरफ निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में हताश और निराश होकर बेबुनियाद आरोप लगाकर हमले कर उनकी कमजोरी को दिखाता है।"
कांग्रेस नेता खिलाफ कानून कार्रवाई?
मुख्यमंत्री ने आगे बताया, "मैं पवन खेड़ा के लगाए गए हर आरोप को सिरे से खारिज करता हूं। यह बेहद दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ हैं, जिनका मकसद सिर्फ असम की जनता को भ्रम में डालना और उन्हें गुमराह करना है।" उन्होंने यह भी कहा, "मैं और मेरी पत्नी अगले 48 घंटों के अंदर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे और उनके इस तरह के लापरवाही भरे और अपमानजनक टिप्पणियों के लिए उन्हें पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया जाएगा।"
यह भी पढ़े -बिश्वनाथ पहुंचे राहुल गांधी, जनसभा को संबोधित कर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ट्रंप के कंट्रोल में हैं पीएम
कांग्रेस नेता ने अपने बयान में क्या कहा?
गौरतलब है कि कांग्रेस मीडिया विभाग के चीफ पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पारिवारिक संपत्ति और वित्तीय लेन-देन के साथ उनकी पत्नी कर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीएम की पत्नी को लेकर कहा कि उनके पास तीन अलग-अलग पासपोर्ट कहां से आए? उन्हें तीन पासपोर्ट रखने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या वे कोई अपराधी है?
Created On :   5 April 2026 8:22 PM IST












