तमिनलनाडु सियासत: सोमवार को चेन्नई दौरे पर शाह-राहुल गांधी, विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव का माहौल अब काफी गर्म हो गया है। सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। इसी बीच बड़े नेताओं के दौरे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को दो बड़े नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चेन्नई पहुंचने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा बहुत सख्त कर दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो और सभी कार्यक्रम सही समय पर पूरे हो सकें।
यह भी पढ़े -ईरान ने पाकिस्तान में मध्यस्थता वार्ता के लिए नहीं किया था इंकार! विदेश मंत्री ने अमेरिकी मीडिया पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
अमित शाह का पूरा कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, अमित शाह दोपहर करीब 3:15 बजे कोच्चि से चेन्नई पहुंचेंगे। कुछ ही देर बाद वह हेलीकॉप्टर से पुदुचेरी के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वग एनडीए उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। उनका यह दौरा पार्टी को मजबूत करने के लिए अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे शाम करीब 6:10 बजे वापस चेन्नई लौटेंगे। यहां वे कुछ समय एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में रुककर पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़े -जंग के बीच भारत के लिए आई गुड न्यूज, LPG लेकर आ रहे भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, लदी है 46,650 मीट्रिक टन गैस
राहुल गांधी की बैठक और प्रचार
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी सुबह 10 बजे नई दिल्ली से चेन्नई पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत पार्टी के नेता करेंगे। इसके बाद वह वीआईपी लाउंज में बंद कमरे में बैठक करेंगे। इस बैठक में चुनाव की रणनीति और आगे की योजना पर चर्चा होगी। बैठक के बाद वे पुडुचेरी के लिए निकलेंगे और वहां कांग्रेस व गठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। उनके लौटने का समय अभी तय नहीं है।
एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा
एक ही दिन में दो बड़े नेताओं के आने से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खास बैठक करके हर नियम की जांच की गई है। वीआईपी पास पर भी नजर रखी जा रही है और अंदर आने-जाने की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ शांत और सुरक्षित तरीके से कराया जाएगा।
Created On :   5 April 2026 11:01 AM IST













