Bengal Assembly Elections 2026: ममता बनर्जी पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- बंगाल की निर्मम सरकार हर रोज कर रही लोकतंत्र को लहुलूहान

ममता बनर्जी पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- बंगाल की निर्मम सरकार हर रोज कर रही लोकतंत्र को लहुलूहान

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार (5 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने TMC (तृणमूल कांग्रेस) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ममता बनर्जी ने कानून व्यवस्था का गलत इस्तेमाल करके घुसपैठ कराती हैं। ममता पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा यहां पहले लोग रोजगार के लिए आते थे, लेकिन ममता ने बंगाल को पलायन का अड्डा बना दिया।

उन्होंने कहा, 'ये तृणमूल वाले एसआईआर का विरोध कर रहे हैं ताकि घुसपैठियों की पहचान न हो सके, उल्टे टीएमसी सीएए को रद्द करने की धमकी दे रही है. यानि जिन शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता मिली है, ये उनकी नागरिकता छीनेंगे और वो ये नागरिकता घुसपैठियों को देंगे। क्योंकि CM ममता बनर्जी घुसपैठियों को अपना वोटबैंक मानती है। इन घुसपैठियों को टीएमसी का सीधा संरक्षण मिलता है। टीएमसी इन्हें सीधे अपने सिंडिकेट में भर्ती करती है। TMC बंगाल में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकालने पर तुली है।'

मोदी ने कहा, 'मैं कूचविहार से देश के सभी राज्यों को मैं फिर याद दिलाता हूं कि जिन भी राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है उनको सीटों के विषय में कोई नुकसान नहीं होगा, सभी का फायदा ही होगा। सभी राज्यों की भागीदारी और सबके अधिकार सुरक्षित रहेंगे। हम संसद में इस पर पक्का ठप्पा लगाना चाहते हैं कि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़े। ताकि राज्यों को इसका बड़ा फायदा मिले।'

PM मोदी ने कहा, 'हमारा बंगाल शक्ति पूजा की धरती है। मैं बंगाल की हर बहन-बेटियों से कहूंगा कि BJP आपके सम्मान और आपकी समृद्धि के लिए मैदान में है। बीजेपी सरकार आएगी तो महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण का रास्ता खोलेगी और ये हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है। देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया, लेकिन ये बहुत जरूरी है कि देश के लिए होने वाले फैसलों में भी महिलाओं की भूमिका और अधिक बढ़े इसलिए हमारी सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का कानून बनाया।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'यहां की सरकार बंगाल की इस पावन माटी को हर रोज लोकतंत्र को लहुलूहान कर रही है। ये निर्मम सरकार अपने आगे किसी संवैधानिक संस्था को कुछ भी नहीं समझती। 2-3 पहले पूरे देश ने देखा है कि कैसे मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाकर रखा गया।' पीएम मोदी ने अपने भाषण में संदेशखाली का भी जिक्र किया। इनके द्वारा किए गए सभी पापों का गिन-गिन कर हिसाब होगा। 4 मई को यहां पर मतदान होना है उसके बाद कानून अपना काम करेगा। चाहे कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो इस बार न्याय होकर रहेगा।

Created On :   5 April 2026 8:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story