Baramati By Elections 2026: कांग्रेस ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा, सुनेत्रा पवार से होगा मुकाबला, जाने इस सीट पर NCP का कितना दबदबा?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यहां पर पार्टी ने आकाश मोरे पर भरोसा जताया है। वहीं, महायुति ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले तक चर्चा हो रही थी कि सुनेत्रा पवार निर्विरोध चुनी जा सकती है। हालांकि, अब कांग्रेस ने इस सीट पर चुनाव लड़ने की ताल ठोक दी है। बता दें कि यह सीट राज्य के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन होने के बाद खाली हुई थी।
सुनेत्रा पवार कब दाखिल करेगी नामांकन?
जानकारी के मुताबिक, इस चुनाव के लिए डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करने वाली है। इस दौरान उनके साथ कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि नामांकन प्रक्रिया के समय राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल होने वाले हैं।
दिवंगत ने का बारामती सीट पर दबदबा
दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार का बारामती सीट बारामती सीट पर लंबे समय तक दबदबा रहा है। वो यहां से आठ बार के विधायक चुने गए थे, इस वजह से यह सीट सियासी तौर पर सबसे अहम मानी जाती है। अब उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी आकाश मोरे से होने वाला है। लेकिन अब देखना होगा है कि अजित पावर के मौते के बाद भी इस सीट पर एनसीपी का दबदबा कायम रहा है या नहीं।
यह भी पढ़े -NCP में दरार की अटकलें तेज, पार्टी प्रमुख सुनेत्रा पवार ने निर्वाचन आयोग को लिखा था लेटर, बिना पदनाम के इन दो नेताओं के नाम किए शामिल
बारामती में कब होंगे मतदान?
निर्वाचन आयोग ने राज्य की दो सीटों के लिए 15 मार्च 2026 को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, जिसमें राहुरी और बारामती विधानसभा की सीट शामिल है। राहुरी सीट बीजेपी विधायक शिवाजी कार्डीले के निधन होने से खाली हुई थी। इन दोनों सीटें पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
Created On :   5 April 2026 9:44 PM IST












