Middle East Conflict: 'इजरायल के दबाव में काम कर रहा अमेरिका' ट्रंप की चेतावनी का ईरानी संसद अध्यक्ष ने दिया दो टूक जवाब

इजरायल के दबाव में काम कर रहा अमेरिका ट्रंप की चेतावनी का ईरानी संसद अध्यक्ष ने दिया दो टूक जवाब
मिडिल ईस्ट में लगातार हमलों के साथ जुबानी युद्ध भी जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी प्रतिक्रियाओं पर ईरान का बयान सामने आया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबफ ने एक बयान जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में लगातार हमलों के साथ जुबानी युद्ध भी जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी प्रतिक्रियाओं पर ईरान का बयान सामने आया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबफ ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने अमेरिका को जवाब देते हुए कहा कि उसकी लापरवाही की वजह से पूरे इलाके को एक बड़े संघर्ष की तरफ धकेल का काम किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वॉशिंगटन की नीतियों के कारण हर परिवार के लिए 'जीता-जागता नरक' बन सकती है। ट्रंप ने अपने ताजा बयान में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की मांग की और सख्त बयान जारी किया था। इसके बाद ईरान ने कहा कि अमेरिका अगर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नक्शेकदम पर चलेगा तो वह भी जलकर राख बन जाएगा।

इस वजह से बिगड़ रहे हैं हालात?

ईरानी संसद अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल के दबाव में काम कर रहा है। इसी कारण से हालात दिन प्रति दिन बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि अमेरिका को इस युद्ध से कोई भी लाभ नहीं पहुंचने वाला है। वहीं, जानकारों का मानना है कि दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ती बयानबाजी क्षेत्र को बड़े युद्ध की तरफ ले जा सकती है, इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ सकता है।

ट्रंप की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को पहले चेतावनी दी थी कि अगर 6 अप्रैल तक कोई समझौता नहीं होता या तेहरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलता है तो अमेरिकी सेना उसके पावर प्लांट और पुलों को टारगेट कर सकता है। ट्रंप ने सोशल ट्रुथ पर लिखा, "मंगलवार पावर प्लांट और ब्रिज डे होगा, सब कुछ एक साथ। ऐसा पहले कभी नहीं देखा होगा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलो, नहीं तो नतीजे भुगतने होंगे।" इसके बाद उन्होंने एक अन्य पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मंगलवार, रात 8:00 बजे (ईस्टर्न टाइम)!"

Created On :   6 April 2026 12:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story