ट्रंप के ताजा बयान से राष्ट्रपति कुर्सी पर खतरा!: अमेरिकी कांग्रेस में 25वें संशोधन को लागू करने की उठी मांग, ईरान के खिलाफ दिया था ये बयान

अमेरिकी कांग्रेस में 25वें संशोधन को लागू करने की उठी मांग, ईरान के खिलाफ दिया था ये बयान
अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन लाने की मांग भी उठने लगी है। अगर यह लागू हो जाता है तो ट्रंप की राष्ट्रपति कुर्सी भी जा सकती है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में लगातार हमले और जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तेहरान के खिलाफ ऐसा बयान सामने आया है, जिस कारण उनकी आलोचना अपने ही देश में हो रही है। इतना ही नहीं अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में उनके खिलाफ 25वां संशोधन लाने की मांग भी उठने लगी है। अगर यह लागू हो जाता है तो ट्रंप की राष्ट्रपति कुर्सी भी जा सकती है।

अमेरिकी कानून में क्या है 25वां संशोधन?

ट्रम्प ने अपने ताजा बयान में ईरान को टारगेट करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों का कहना है कि राष्ट्रपति शायद अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। कनेक्टिकट से डेमोक्रेटिक सीनेटर (सांसद) क्रिस मर्फी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "अगर मैं ट्रंप की कैबिनेट में होता, तो मैं ईस्टर पर सांविधानिक वकीलों को 25वें संशोधन के बारे में बताता।" यानी अमेरिका में 25वां संशोधन ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के ज्यादातर सदस्य राष्ट्रपति के खिलाफ सही से ड्यूटी नहीं पाने की वजह से उन्हें पद से हटा सकते हैं। इसके बाद उपराष्ट्रपति प्रेसिडेंट की भूमिका निभा सकते हैं।

इन सांसदों ने ट्रम्प को लेकर क्या कहा?

एक दूसरे डेमोक्रेटिक सांसद यासमीन अंसारी ने सोशल पोस्ट में बताया, "25वां संशोधन किसी वजह से है।" पूर्व होस्ट मेहदी हसन ने कहा, "राष्ट्रपति का ईस्टर मैसेज, जिसके लिए वीपी और कैबिनेट को सच में 25वां संशोधन लागू करना चाहिए।" उनके अलावा डेमोक्रेटिक रिप्रेजेंटेटिव मेलानी स्टैंसबरी ने अपील करते हुए कहा, "सम्राट के पास कपड़े नहीं हैं। 25वें संशोधन का समय आ गया है। कांग्रेस और कैबिनेट को कार्रवाई करनी चाहिए।"

ट्रंप ने अपने बयान में क्या दी प्रतिक्रिया?

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रुथ पर ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा, "ईरान में मंगलवार का दिन 'पावर प्लांट' और 'ब्रिज डे' के रूप में जाना जाएगा, जो अपनी तरह का अनोखा होगा। मूर्ख लोगों, इस जलमार्ग (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को तुरंत खोलो, वरना नरक जैसी स्थिति झेलने के लिए तैयार रहो-बस देखते जाओ!"

Created On :   6 April 2026 6:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story