Iran-Israel War: एक तरफ हमले की धमकी, दूसरी ओर ईरान से सीजफायर की बात...दो तरफा खेल क्यों खेल रहा अमेरिका?

एक तरफ हमले की धमकी, दूसरी ओर ईरान से सीजफायर की बात...दो तरफा खेल क्यों खेल रहा अमेरिका?
एक तरफ अमेरिका ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है तो दूसरी ओर सीजफायर की बातचीत भी जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच हालात काफी गंभीर दिख रहे हैं। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी दी है तो दूसरी तरफ शांति की कोशिशें भी जारी हैं। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर विवाद सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। यह रास्ता दुनिया के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यहां से तेल की सप्लाई होती है। अगर यह बंद होता है तो कई देशों पर असर पड़ सकता है। इसी कारण दुनिया की नजर इस पूरे मामले पर बनी हुई है और हर छोटी अपडेट पर ध्यान दिया जा रहा है।

ट्रंप की धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ शब्दों में कहा है कि वह मंगलवार तक होर्मुज स्ट्रेट खोल दे। उन्होंने धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो अमेरिका सख्त कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने अपनी डेडलाइन को 24 घंटे बढ़ाकर मंगलवार रात तक कर दिया है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका की स्थिति मजबूत है और जरूरत पड़ी तो बड़ा कदम उठाया जाएगा।

सीजफायर की बात

इसी बीच एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच 45 दिन के सीजफायर को लेकर बातचीत हो रही है। यह बातचीत सीधे नहीं बल्कि पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किए जैसे देशों के जरिए हो रही है। खबर के मुताबिक, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच भी गुप्त बातचीत चल रही है। हालांकि, अगले 48 घंटों में किसी समझौते की उम्मीद कम बताई जा रही है, लेकिन इसे आखिरी कोशिश माना जा रहा है।

ईरान की प्रतिक्रिया

ईरान ने ट्रंप की धमकियों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ ने कहा कि इस तरह की धमकियों से कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि युद्ध कोई हल नहीं है और इससे सिर्फ नुकसान होगा। ईरान का कहना है कि असली समाधान बातचीत और आपसी सम्मान से ही निकल सकता है। उन्होंने अमेरिका से इस तनाव को खत्म करने की अपील भी की है।

Created On :   6 April 2026 10:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story