US-Iran War: ईरान को मंजूर नहीं पाकिस्तान की मध्यस्थता, ठुकराया सीजफायर प्रस्ताव, फिर से याद दिलाई अपनी शर्तें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर मध्यस्थता की अटकलें तेज हैं। इस बीच ईरान ने पाकिस्तान के 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरान ने बिचौलियों के जरिए भेजे गए हालिया शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ईरान ने दोहराया है कि युद्धविराम पर कोई भी बातचीत उसके राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर की जाएगी।
ईरान ने पाक का सीजफायर प्रस्ताव का ठुकराया
न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान और अमेरिका दोनों को एक ड्राफ्ट प्रस्ताव मिला था। इस ड्राफ्ट को पाकिस्तान ने तैयार किया था। इसमें युद्ध को खत्म करने के लिए 45 दिनों का सीजफायर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की बात का जिक्र किया गया था। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि तेहरान ने मध्यस्थ के जरिए अपनी स्थिति और शर्तें पहले ही बता दी थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान किसी भी तरह के दबाव या धमकियों के आगे झुककर बातचीत नहीं करेगा। इस्माइल बगाई ने कहा, 'डेडलाइन और युद्ध करने की धमकी बातचीत के साथ मेल नहीं खाता। तेहरान की कुछ शर्तें हैं जो उसके राष्ट्रीय हितों पर आधारित हैं और इसे किसी भी तरह के समझौते के संकेत के तौर पर नहीं समझा जाना चाहिए।'
यह भी पढ़े -‘सिलिकॉन वैली में काम कर रहे हैं यहां के इंजीनियर’, अमेरिकी सांसद ने ईरानी यूनिवर्सिटी हमले पर उठाया सवाल
ईरान ने फिर दोहराई अपनी मांग और शर्तें
इस्माइल बगाई ने कहा, 'ईरान अपनी उन मांगों को साफ-साफ बताने में जरा भी नहीं हिचकिचाता जिन्हें वह जायज मानता है। ऐसा करने को किसी समझौते के संकेत के तौर पर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की झलक के तौर पर देखा जाना चाहिए।' तेहरान ने कहा कि वह अमेरिका के लिए अपना डिप्लोमैटिक जवाब तैयार कर लिया है और सही समय पर इसकी घोषणा करेगा।
बता दें, इसस पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि मंगलवार ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा। दरअसल, यह सीधे तौर पर ईरान के पावर प्लांट और पुलों को धमकी थी। ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका-ईरान के बीच अब तक बातचीत चल रही है। ऐसे में 6 अप्रैल को समझौता होने की संभावना है।
Created On :   6 April 2026 4:46 PM IST













