ईरान ने आईएईए से कहा- 'आपकी चुप्पी हमलावरों को दे रही बढ़ावा', रेडिएशन लीक की दी चेतावनी

ईरान ने आईएईए से कहा- आपकी चुप्पी हमलावरों को दे रही बढ़ावा, रेडिएशन लीक की दी चेतावनी
ईरान ने यूएन की परमाणु निगरानी एजेंसी पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। साथ ही रेडिएशन लीक की चेतावनी दी है। ईरान के परमाणु प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने इस पूरे मामले पर आईएईए निदेशक रफेल ग्रॉसी को खत लिखा है। जिसमें ईरान के एकमात्र चालू संयंत्र को चार बार निशाना बनाने की निंदा की।

तेहरान, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने यूएन की परमाणु निगरानी एजेंसी पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। साथ ही रेडिएशन लीक की चेतावनी दी है। ईरान के परमाणु प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने इस पूरे मामले पर आईएईए निदेशक रफेल ग्रॉसी को खत लिखा है। जिसमें ईरान के एकमात्र चालू संयंत्र को चार बार निशाना बनाने की निंदा की।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान के परमाणु प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने कहा कि एजेंसी की निष्क्रियता के कारण उसके न्यूक्लियर प्लांट्स पर हमले बढ़ रहे हैं।

इस्लामी ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसकी चुप्पी हमलावरों को बढ़ावा दे रही है। उसके बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट को अब तक चार बार निशाना बनाया जा चुका है। शनिवार को इसके आस-पास हुए सबसे हालिया हमले में सुरक्षा स्टाफ का एक सदस्य मारा गया और अन्य घायल हो गया।

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे हमलों से रेडियोधर्मी पदार्थ के रिसाव का खतरा बढ़ता है, जिससे इंसानों, पर्यावरण और पड़ोसी देशों को गंभीर नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसी क्षति हो सकती है जिसकी भरपाई मुश्किल होगी।

इस्लामी ने यह भी स्पष्ट किया कि विचाराधीन सैन्य अभियान जिनेवा कन्वेंशन और उससे जुड़े प्रोटोकॉल, आईएईए के विधान, एनपीटी (परमाणु अप्रसार संधि), ईरान के व्यापक सुरक्षा समझौते (आईएनएफसीआईआरसी/214), और आईएईए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा पारित प्रस्तावों और एजेंसी के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हैं।

ईरान ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए कहा कि केवल चिंता जताना काफी नहीं है, बल्कि एजेंसी को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि "केवल चिंता व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि इससे आक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद होते हैं।"

रविवार को बुशहर प्लांट पर हमले की आलोचना विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने भी की थी। टेड्रोस ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा, "ये हमला हमें कुछ याद दिलाता है और सचेत रहने की सलाह देता है: एक हमला न्यूक्लियर हादसे को ट्रिगर कर सकता है, जिससे स्वास्थ्य पर पड़ा असर पीढ़ियों को तबाह कर सकता है। इस बढ़ते संघर्ष के हर गुजरते दिन के साथ, खतरा बढ़ता जा रहा है।”

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 4:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story