वाराणसी से डिब्रूगढ़ चाय बागान की महिलाओं का ऐलान, असम में भाजपा सरकार तय

वाराणसी से डिब्रूगढ़ चाय बागान की महिलाओं का ऐलान, असम में भाजपा सरकार तय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चुनाव वाले राज्य असम में अपनी जनसभाओं के दौरान डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया था। उन्होंने विशाल चाय बागान में काम करने वाली महिला श्रमिकों के एक समूह के साथ बातचीत भी की। असम के इन चाय बागान मजदूरों का एक समूह इस समय 'भारत दर्शन' पर है। वे उत्तर प्रदेश के पवित्र शहरों, जिनमें अयोध्या और काशी शामिल हैं, का दौरा कर रहे हैं। उनमें से कुछ महिलाएं, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करके बहुत भावुक हो गईं।

वाराणसी, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चुनाव वाले राज्य असम में अपनी जनसभाओं के दौरान डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया था। उन्होंने विशाल चाय बागान में काम करने वाली महिला श्रमिकों के एक समूह के साथ बातचीत भी की। असम के इन चाय बागान मजदूरों का एक समूह इस समय 'भारत दर्शन' पर है। वे उत्तर प्रदेश के पवित्र शहरों, जिनमें अयोध्या और काशी शामिल हैं, का दौरा कर रहे हैं। उनमें से कुछ महिलाएं, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करके बहुत भावुक हो गईं।

महिला श्रमिकों ने डिब्रूगढ़ के चाय बागानों में मिले अपने अनुभव के बारे में बताया और यह भी बताया कि यह उन सभी के लिए एक जीवंत याद बनकर क्यों रहेगा।

सीमा ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लगा। हमें अयोध्या राम मंदिर और अन्य जगह घुमाया गया। हमने अपनी जिंदगी में यह जगहें नहीं देखीं थीं। केंद्र सरकार ने हमें यह जगहें देखने का मौका दिया। हम उन्हें बहुत धन्यवाद देते हैं।

एक महिला ने कहा कि यहां आकर सभी महिलाएं खुश हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं की तारीफ की और कहा कि पहले योजना के जरिए पैसे नहीं मिलते थे, लेकिन अब मिलते हैं। हमें सुविधाएं मिल रही हैं। यात्रा के दौरान हमें बहुत सारी जगहें दिखाई गईं, अच्छे होटल में रहने की व्यवस्था की गई है। खाने-पीने का अच्छा इंतजाम किया गया है। इसके लिए हम बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं। हम लोग पीएम मोदी के मेहमान हैं, बहुत सम्मान दिया गया है।

एक महिला ने मुलाकात पर कहा कि पीएम मोदी जब हमसे मिले तो उन्होंने पूछा कि क्या कभी घूमने गए हो। तो, हमने मना किया। उन्होंने पूछा कि घूमने जाओगे, तो हमने हां कहा था। अब हम घूमने आए हैं।

एक महिला ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर अच्छा लगा। पहले हम उन्हें टीवी और पोस्टर में देखते थे। जब वह हमारे बागान में हमारे साथ आए तो हम बहुत खुश हुए। उन्होंने हमसे पत्ते तोड़ने के बारे में पूछा। हमने उन्हें पत्ता तोड़कर दिखाया, फिर उन्होंने भी पत्ता तोड़कर दिखाया। उन्होंने हमसे सुविधाओं के बारे में पूछा, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड के बारे में जानकारी ली। हम असम से बाहर पहली बार आए हैं तो बहुत खुशी हो रही है।

एक अन्य महिला ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से हम लोग वाराणसी आए। उसके बाद अयोध्या में श्री राम जी के दर्शन हुए, हमने सरयू नदी में स्नान किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 9:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story