सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला दिया।

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला दिया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लोगों से कह रही हैं कि उत्तर प्रदेश से सीआरपीएफ की फोर्स उन्हें पीटने आ रही है, इसलिए तैयार रहो। चुनाव आयोग के वकील ने उस पूरे भाषण से जुड़ा वीडियो भी कोर्ट के सामने दिखाया, ताकि बात साफ हो सके।

एसजी तुषार मेहता ने मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुद्दा एक बार फिर उठाया। उन्होंने कहा कि एक महिला जज का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक पत्रकार से बात करते हुए कह रही हैं कि उनकी जान को खतरा है। अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो उनके बच्चों का ख्याल रखना। इस घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने कोर्ट का ध्यान इस ओर खींचा।

चुनाव आयोग के वकील ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसी बातों से सिर्फ माहौल बिगड़ता है और स्थिति खराब होती है।

दूसरी ओर, टीएमसी नेता और वरिष्ठ वकील कल्याण बंदोपाध्याय ने कहा कि एक विपक्षी उम्मीदवार अपने भाषण में मुख्यमंत्री की हत्या की बात कर रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे को भी कोर्ट के सामने रखा।

सीजेआई ने मामले पर सुनवाई करते हुए साफ कहा कि अगर राज्य की मशीनरी पूरी तरह नाकाम हो जाती है तो कोर्ट देखेगा कि क्या कदम उठाना है। लेकिन, पश्चिम बंगाल में पहले हो चुकी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय बलों को वहां से वापस नहीं बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थिति को सामान्य रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

यह सुनवाई पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी माहौल और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी है। कोर्ट सभी पक्षों की दलीलों को ध्यान से सुन रहा है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 10:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story