Middle East Conflict: 'सिर्फ एक रात में पूरे ईरान को बर्बाद कर...' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान को लेकर दिया एक बार बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से एक बड़ा बयान जारी किया है। उनका ईरान को लेकर कहना है कि अमेरिकी सेना ने अपने एक जवान की सुरक्षा के लिए "अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन" चलाया है। इस दौरान करीब 200 जवानों को तैनात किया गया और 21 विमानों को भी इस मिशन में शामिल किया गया। उन्होंने आगे बताया कि हमारा पायलट दुश्मन (ईरान) के इलाके में गिरा था, जहां से उसे बेहद खतरनाक परिस्थितियों में सुरक्षित निकाल लिया।
यह भी पढ़े -'भारत-ईरान का संबंध पांच हजार साल पुराना है', अमेरिका के साथ संघर्ष के बीच बोले सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
पायलट का हौसला बुलंद
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि बचाव अभियान के दौरान अमेरिकी विमानों पर बेहद नजदीक से गोलियां चलाई गई थी। इसके बावजूद फंसे पायलट का हौसला बुलंद रहा और सेना ने पूरी ताकत के साथ उसे बचा लिया। उन्होंने इस अभियान को लेकर अमेरिकी सेना के "शौर्य और साहस" की जमकर तारीफ की।
हालांकि, ट्रंप के इस बयान में सख्त रुख भी देखने को मिला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका "सिर्फ एक रात में पूरे ईरान को बर्बाद कर सकता है" और यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई "कभी भी हो सकती है।" उनके इस बयान को लेकर ग्लोबल स्तर पर चिंता और बढ़ सकती है, क्योंकि इससे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और ज्यादा पैदा हो सकता है।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप पर भड़के अमेरिकी नेता, राष्ट्रपति को कहा ''गैर-जिम्मेदाराना''
ऑपरेशन की सूचनाएं पहले ही हुई लीक?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने बयान में आगे बताया कि उनकी सेना ने ऑपेशन के दौरान अपने विमान को खुद तबाह किया है, ताकि वह दुश्मन के हाथ नहीं लग सके। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस अभियान से जुड़ी जानकारियां पहले ही लीक हो गई थी, इसके कारण अब उस व्यक्ति या नेटवर्क पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के संवेदनशील सूचनाएं लीक होना बेहद ही गंभीर मामला है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
Created On :   6 April 2026 11:40 PM IST












