Bangladesh News: बांग्लादेश PM ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात, दोनों देशों के बीच आपसी तनातनी पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में नई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत और ढाका के रिश्तों में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बांग्लादेश सरकार के साथ, दिल्ली ने राजनयिक स्तर पर संबंध सुधारने (Reset) की पहल की जा रही है। इसी बीच बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान ने ढाका में सोमवार (6 अप्रैल 2026) को भारतीय राजदूत के साथ मिटिंग की है। तारिक ने कहा इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और जन-केंद्रित संबंधों (जनता से जुड़े) को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
बांग्लादेश में हालही में पीएम पद के लिए 13वां आम चुनाव हुआ, जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की ऐतिहासिक जीत हुई थी। तारिक रहमान देश के PM के रूप में सपथ ली थी। नई सरकार भारत और ढाका के आपसी तनातनी को दूर करने का प्रयास कर रही है। अंतरिम सरकार के नेतृत्व में कई हिन्दू नागरिकों की हत्याएं हुई थी। जिससे दोनों देशों के रिश्तों में काफी तनाव आ गया था। लेकिन मौजूदा समय में दोनों देश तनाव को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।
राजदूत प्रणय वर्मा ने एक्स पर क्या लिखा?
भारतीय राजदूत ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने कहा हमारी बांग्लादेश पीएम के साथ एक मीटिंग हुई है, जिसमें दोनों देशों के विकास प्राथमिकताओं के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में जन-केंद्रित सहयोग पर ध्यान देते हुए द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत, बांग्लादेश के साथ मिलकर काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं। भारतीय राजदूत ने आगे कहा सकारात्मक, रचनात्मक और भविश्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाते हुए और आपसी हित और लाभ के आधार पर बांग्लादेश की सरकार और जनता के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Created On :   6 April 2026 7:10 PM IST












