US-Iran War: ईरान जंग के बीच ट्रंप को याद आया भारत-पाकिस्तान युद्ध, सीजफायर करवा कर बचाई 50 करोड़ लोगों की जान

ईरान जंग के बीच ट्रंप को याद आया भारत-पाकिस्तान युद्ध, सीजफायर करवा कर बचाई 50 करोड़ लोगों की जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया में तनाव अपने चरम पर है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में भारत-पाकिस्तान जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा मैंने दो परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध खत्म करवा नहीं तो वह खतरनाक हो सकता था। ऐसा करके मैंने 50 करोड़ लोगों की जान बचाई। बता दें, अमेरिका-ईरान जंग को 38 से 39 दिन हो चुके हैं।

भारत-पाकिस्तान जंग पर क्या बोले ट्रंप?

उन्होंने कहा मैंने अपने दूसरे कार्यकाल में भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध खत्म किया है। यहां तक कि पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ भी मुझसे यह कह चुके हैं कि आपने 30 से 50 मिलियन लोगों की जान बचाई है। यही बात दोहराते हुए उन्होंने कहा भारत-पाकिस्तान संघर्ष समेत 8 युद्ध समाप्त किए, साथ ही नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर फिर से अफसोस जताया।

इसके बाद उन्होंने यह भी कहा हमें एक और जंग समाप्त करनी है। हालाकि ट्रंप ने यह साफ तौर पर नहीं बताया कि वह किस जंग को खत्म करने की बात कर रहे हैं। ईरान के साथ छिड़ी जंग या रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग।

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जो कि 3 दिनों तक चला था। इसी जंग को लेकर ट्रंप एक बार नहीं दो बार नहीं कई बार युद्ध को रुकवाने का दावा कर चुके हैं। भारत उनके दावे का लगातार खंडन कर रही है।

अमेरिका-ईरान जंग से NATO देश ने दूरी बनाने पर ट्रंप ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि और किसने हमारी मदद नहीं की? दक्षिण कोरिया ने हमारी मदद नहीं की। आप जानते हैं कि और किसने हमारी मदद नहीं की? ऑस्ट्रेलिया ने हमारी मदद नहीं की। आप जानते हैं कि और किसने हमारी मदद नहीं की? जापान ने। होर्मुज स्ट्रेट की बहाली को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति अब तक कई बयान दे चुके हैं।

Created On :   7 April 2026 9:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story