US-Israel Iran War: ईरान ने अमेरिका के 45 दिन युद्धविराम वाले प्रस्ताव को किया खारिज, इसके जवाब में 10 सूत्रीय शांति प्रस्ताव सौंपा

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का आज 39वां दिन है। इसके एक दिन पहले यानी सोमवार को ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उसने साफ कहा कि यह युद्ध वह स्थायी रूप से बंद कराना चाहते हैं। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि देश की तरफ से पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को अपना 10 सूत्रीय शांति प्रस्ताव पहुंचाया है। जिसमें अमेरिका-इजरायल से कई जरूरी राहत मांगे गई है। जिसमें सबसे अहम डिमांड होर्मुज से गुजरने वाले प्रत्येक जहाज पर लगभग 2 मिलियन डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपए से ज्यादा) की रकम लागू करना बताया गया है।
यह भी पढ़े -'आज रात खत्म होगी एक पूरी सभ्यता', डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की ईरान को सबसे बड़ी धमकी
होर्मुज पर क्यो रखी डिमांड?
बिजनेस टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में इस प्रस्ताव को लेकर बताया कि इसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले हर जहाज पर ये शुल्क ओमान के साथ शेयर किया जाएगा। जिसमें से ईरान अपने हिस्से का शुल्क भी लेगा। इस रकम का इस्तेमाल अमेरिका और इजरायल के हमले में ध्वस्त गुए इंफ्रास्ट्रक्चर के रिडेवलमेंट में किया जाएगा।
ईरान ने इस प्रस्ताव में सीधे मुआवजे की रकन न मांगते हुए अपने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को दोबारा से खड़ा करने पर ध्यान दिया है।
ईरान का होर्मुज पर खास फोकस
ईरान द्वारा अमेरिका को भेजे गए प्रस्ताव में होर्मुज पर खास फोकस रखा गया है, क्योंकि इससे दुनिया के कुल तेल-गैस खपत के 20 प्रतिशत आवाजाही के लिए अहम समुद्री मार्ग है। इस प्रस्ताव में सुरक्षित आवागमन के लिए एक प्रोटकॉल को शामिल किया गया है। ईरान ने अमेरिका के सीजफायर की धारणा को खारिज कर दिया है और इस जंग को स्थायी अंत पर जोर दिया है।
होर्मुज से जहाज गुजारने पर लगाए गए शुल्क के अलावा तेहरान ने यह भी गांरंटी मांगी गई है कि उस पर फिर से हमला नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायली हमले बंद किए जाए।
Created On :   7 April 2026 7:35 PM IST












