Lockdown In Pak: पाकिस्तान में आज लगेगा लॉकडाउन! ईरान और अमेरिका की जंग के बीच शहबाज शरीफ का बड़ा फैसला

पाकिस्तान में आज लगेगा लॉकडाउन! ईरान और अमेरिका की जंग के बीच शहबाज शरीफ का बड़ा फैसला
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच लगातार युद्ध जारी है। ईरान और अमेरिका एक दूसरे को धमकियां दे रहे हैं। ईरान ने जबसे होर्मुज स्ट्रेट बंद किया है, तब से ही साउथ एशिया और यूरोपीय देशों में पेट्रोल, डीजल से लेकर एलपीजी तक की परेशानी हो रही है। भारत, नेपाल और बांग्लादेश जैसे कई देशों में इसका संकट देखने को मिल रहा है, जिससे बचने के लिए अलग-अलग कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अहम मंत्रियों के साथ बैठक करके बड़ा ऐलान किया है।

किन राज्यों में लगा लॉकडाउन?

पाकिस्तान के रेडियो के अनुसार, शहबाज शरीफ सरकार ने कई राज्यों में रात 8 बजे से लॉकडाउन का ऐलान किया है। जिसमें पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों, शॉपिंग मॉल्स और सभी बैंक्स शामिल हैं। हालांकि, शहबाज सरकार ने प्रांतीय सरकार से सलाह लेकर कहा है कि खैबर पख्तूनख्वा के संभागीय मुख्यालयों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। लेकिन अन्य सभी जनरल स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर और सभी प्रकार के मॉल रात 8 बजे बंद हो जाएंगे।

मेडिकल और फॉर्मेसी पर नहीं कोई प्रतिबंध

बेकरी, रेस्तरां और खाने-पीने की दूसरी दुकानें, मैरिज हॉल, टेंट और अन्य व्यावसायिक जगहें, जहां शादियां और अन्य समारोहों का आयोजन होता है, उनको रात में 10 बजे तक बंद कर दिया जाएगा। बैठक में पर्सनल संपत्तियों और घरों में रात 10 बजे के बाद शादी समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाने का भी फैसला लिया गया है। हालांकि इन प्रतिबंधों से मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को बाहर रखा गया है। साथ ही ये भी साफ तौर पर कहा गया है कि लॉकडाउन मंगलवार से ही लाग कर दिया जाएगा।

सरकार उठाएगी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का खर्चा

वहीं, शहबाज शरीफ ने ऐलान किया है कि गिलगित और मुजफ्फराबाद शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक महीने तक फ्री रहेगा और इसका पूरा खर्चा शहबाज सरकार उठाएगी। इस मीटिंग में कई अहम मंत्री शामिल रहे थे।

Created On :   7 April 2026 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story