US-Iran War: 'आज रात खत्म होगी एक पूरी सभ्यता', डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की ईरान को सबसे बड़ी धमकी

आज रात खत्म होगी एक पूरी सभ्यता, डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की ईरान को   सबसे बड़ी धमकी
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जंग दिन पर दिन आक्रामक होती जा रही है। इस युद्ध को लेकर रोकने के लिए सीजफायर प्रस्ताव की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जंग दिन पर दिन आक्रामक होती जा रही है। इस युद्ध को लेकर रोकने के लिए सीजफायर प्रस्ताव की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसकी अवधि अब खत्म होने जा रही है। हालांकि, इससे पहले ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को सबसे बड़ी धमकी दे डाली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकी भर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता लेकिन शायद ऐसा होगा।

पोस्ट में ट्रंप ने आगे कहा कि अब हमने ईरान में सत्ता बदल दी है। अब वहां पहले की तुलना में स्मार्ट और कम कट्टरपंथी लोग हैं। किसे पता कि कुछ क्रांतिकारी कदम उठा लिया जाए? हमें आज रात पता चल जाएगा। यह दुनिया के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण पल हो सकता है। 47 साल की उगाही, भ्रष्टाचार और मौत का तांडव आखिरकार खत्म होगा। ईश्वर महान है। ईरानी जनता पर कृपया बनाए रखे।

ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का दिया था अल्टीमेटम

मालूम हो कि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने ईरान में फंसे अमेरिकी एयरमैन के रेस्क्यू ऑपरेशन की डिटेल जानकारी साझा की थी। ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने और डील करने के लिए 48 घंटे का समय भी दिया है, जो जल्द खत्म होने जा रहा है।

Created On :   7 April 2026 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story