US-Iran Conflict: अमेरिका पूरे ईरान को एक रात में कर सकता है बर्बाद, वो कल रात भी हो सकता है, ट्रंप ने एक बार फिर धमकाया

अमेरिका पूरे ईरान को एक रात में कर सकता है बर्बाद, वो कल रात भी हो सकता है, ट्रंप ने एक बार फिर धमकाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ईरान जंग में यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड होर्मुज स्ट्रेट खोलने खोलने के लिए मंगलवार (7 अप्रैल) को एक बार फिर धमकी दी है। उन्होंने कहा अगर तेहरान ने उनकी बात नहीं मानी तो वह एक रात में उसे बर्बाद कर सकते हैं। यह बात ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करने के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने एक जवान को बचाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। जिसमें 200 सैनिकों को तैनात किया गया और दुश्मन के एयरस्पेस में 21 सैन्य विमान भेजे। यह इंतजाम यूएस ने उस पायलट को बचाने के लिए किया था जो ईरान में गिरा था। उसे दुश्मन देश की सेनाए चारो तरफ से घेर रही थी, ऐसी बेहद खतरनाक परिस्थितियों से उसे सुरक्षित निकाला गया। बचाव अभियान के दौरान फायरिंग की गई थी इसके बावजूद उसे बचा लिया गया। इसलिए मैच अपनी सेना की जमकर तारीफ करता हूं। अमेरिका का सेना दुनिया में सबसे ताकतवर है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने धमकी में क्या कहा?

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा यूएस सिर्फ एक रात में पूरे ईरान को बर्बाद कर सकता है। ऐसी कार्रवाई कभी भी हो सकती है। इसके पहले हमने वेनेजुएला में करके दिखाया है।व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा दिए गए भाषण से ठीक पहले ईरान के नए नेता मुज्तबा खामनेई ने कहा कि नेताओं की हत्या से हम रुकने वाले नहीं हैं।

किसी ने हमारे ऑपरेशन की जानकारी पहले ही ईरान को दे दी थी, इसलिए ऑपरेशन चैलेंजिग हो गया था। उन्होंने कहा, 'हमने इस मामले को लेकर ज्यादा बात नहीं की थी। फिर किसी ने कुछ जानकारी लीक कर दी। उम्मीद है कि हम प्लान को लीक करने वाले को ढूंढ लेंगे और उसे सजा देंगे।'

Created On :   7 April 2026 7:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story