Indian Embassy Safety Advisory: सीजफायर के ऐलान के बाद भारतीयों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी, कहा- 'ईरान को तुरंत छोड़ें...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच लगातार संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अमेरिका ने दो हफ्तों के लिए सीजफायर का ऐलान कर दिया है। इसके बाद ही भारतीय दूतावास, तेहरान ने बुधवार को नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी है।
यह भी पढ़े -SOG ने लश्कर कमांडर हुरैरा सिहत 5 को दबोचा, पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ में करते थे मदद
दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
एंबेसी ने इमरजेंसी और हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए हैं। दूतावास ने एडवाइजरी में कहा है कि 7 अप्रैल 2026 की एडवाइजरी के संदर्भ में और हाल की घटनाओं पर नजर रखते हुए, ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को दूतावास के मार्गदर्शन और सुझाए गए मार्गों का पालन करते हुए ईरान को जल्द से जल्द छोड़ने की सलाह दी जाती है। साथ ही एडवाइजरी में ये भी साफ तौर पर कहा है कि किसी भी इंटरनेशनल बॉर्डर के पास बिना एंबेसी से पूर्व परामर्श किए जाने की कोशिश ना करें।
दो दिनों तक सुरक्षित रहने की एडवाइजरी
वहीं, एक दिन पहले ही भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। उसमें उन्होंने कहा था कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक अगले 48 घंटों तक अपने ठिकानों पर ही रहें। कहीं भी ना आएं और ना जाएं। इस दौरान वे बिजली के उपकरणों, सैन्य प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपर की मंजिलों से भी दूर रहें। घर के अंदर रहें और राजमार्ग पर किसी भई तरह की यात्रा ना करें। सिर्फ और सिर्फ दूतावास के सख्त निर्देश पर ही बाहर निकलें।
यह भी पढ़े -राणा अयूब के संदेशों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और एक्स से मांगा जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही लंबी तनातनी के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। पहले हालात बहुत खराब हो गए थे और बड़े हमले की धमकियां दी जा रही थीं। लेकिन अब बातचीत पर सहमति बन गई है। इस फैसले से मिडिल ईस्ट में कुछ समय के लिए शांति की उम्मीद जगी है।
Created On :   8 April 2026 1:58 PM IST













