Allu Arjun's Birthday: अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर एक्टर के घर के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़, मची अफरा-तफरी, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन साउथ के बहुत बड़े स्टार हैं उनके देश विदेश में करोड़ों फैंस हैं। आज 8 अप्रैल को एक्टर अपना43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच बीतीरात को ही फैंस उनकी झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर भारी भीड़ में जमा हो गई। भीड़ में काफी जोश व उत्साह देखा गया। इस बीच भीड़ इतनी बढ़ गई कि हंगामा हो गया। भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा
दरअसल, अल्लू अर्जुन के घर के बाहर मंगलवार रात भारी संख्या में फैंस की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने पटाखे जलाए, तो वहीं कुछ ने उनकी सलामती के लिए पूजा भी की। हालांकि, टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा भीड़ होने की वजह से स्थिति थोड़ी बेकाबू हो गई। सुरक्षा कर्मी भीड़ को संभालने की कोशिश करते नजर आए, उन्होंने बैरिकेड्स लगाए और लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की। लेकिन इसके बावजूद कई फैंस उत्साह में आगे बढ़ते रहे। ऐसे में हालात को कंट्रोल करने और किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और लाठी की मदद से भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की गई।
यह भी पढ़े -टीवी पर लौटे राजीव खंडेलवाल , नए शो 'तुम हो ना' के साथ लेकर आए दर्शकों के लिए खास कहानी
अल्लू अर्जुन ने ऐसे जताया आभार
हालांकि कुछ देर बाद फैंस की दीवानगी देखकर अल्लू अर्जुन भी खामोश नहीं रह सके। वह अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर से बाहर आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन फैंस का हाथ जोड़कर आभार जता रहे हैं।
Created On :   8 April 2026 1:38 PM IST












