पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: SOG ने लश्कर कमांडर हुरैरा सिहत 5 को दबोचा, पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ में करते थे मदद

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता हालिस हुई है। सुरक्षा एजेंसियों की मदद से देशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को दबोचा है। इनमें देश के अंदर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले लश्कर का टॉप कमांडर हुरैरा भी शामिल है।
यह भी पढ़े -भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, PM मोदी, मिथुन चक्रवर्ती समेत 40 नेताओं के नाम फाइनल
पुलिस का सख्त एक्शन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की एक टीम ने पंजाब के मालेरकोटला से लश्कर कमांडर अबू हुरैरा को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 2 पाकिस्तानी और 3 स्थानीय सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों तक पहुंचने के लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी की मदद ली गई थी।
यह भी पढ़े -‘ईडी, CBI, NIA के बाद न्यायिक अधिकारी और अब CRPF...’, ममता के बयान पर BJP का पलटवार, TMC को बताया ‘भड़काऊ भाईजान कमेटी’
जम्मू-कश्मीर के 3 लोग गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से तीन लोग जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के निवासी हैं। इन तीनों पर शीर्ष कमांडर हुरैरा और उसके सहयोगी की सहायता करने का गंभीर आरोप है।
SOG का ऑपरेशन
आपको बता दें कि, SOG करीब 15 दिन से आतंकियों को दबोचने के लिए ऑपरेशन कर रही है। इसी अभियान के तहत टीम 5 लोगों को पकड़ने में सफल रही। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अभियान पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चलाया गया। वहीं, पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
आतंकी घुसपैठ में मदद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मॉड्यूल पाकिस्तान के आतंकियों को भारत के अंदर घुसाने में मदद करता था। सूत्रों ने बताया कि मॉड्यूल ने अब तक लगभग 40 पाकिस्तानी नागरिकों को सही-सलामत जम्मू-कश्मीर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। यह लोग देश में आतंक फैलाने और आतंकी साजिश करने के लिए जिम्मेदार हैं। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं ताकि अधिक जानकारी मिल सके।
Created On :   8 April 2026 12:57 PM IST













