Opinion Polls 2026: असम में बीजेपी का पलड़ा भारी, तो पश्चिम बंगाल में दिलचस्प मुकाबला, जानें तमिलनाडु-केरलम में कौन आगे? देखें ओपिनियन पोल का अनुमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम और केरलम राज्य के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं, 23 अप्रैल को तमिलनाडु में वोटिंग होगी। और पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरण में चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ओपिनियन पोल का अनुमान सामने आया है। ऐसे में चलिए किस राज्य में किसको बढ़त मिल रही है।
असम विधानसभा ओपिनियन पोल 2026
असम में एक चरण में चुनाव होने वाले हैं। 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और चाणक्य रणनीति ने वोट शेयर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई है। इस पोल के मुताबिक, बीजेपी 83 से 90 सीट तक अपनी जगह बना सकती हैं। वहीं, कांग्रेस 30 से 36 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 39 से 44 प्रतिशत तक वोट मिलने की संभावना है। सर्वे के मुताबिक,
केरलम विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल 2026
मैट्रीज ओपिनियन पोल के मुताबिक, केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को 62 से 68 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 67 से 73 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर सकती है। बीजेपी सिर्फ 5 से 8 ही सीटें जीत सकती है, जबकि अन्य को 3 सीटें मिलने के आसार हैं।
यह भी पढ़े -आदित्य धर ने दिखाई 'धुरंधर' के संगीत की पर्दे के पीछे की झलक, शाश्वत सचदेवा को बताया 'छोटा भाई'
पश्चिम बंगाल ओपिनियन पोल 2026
ओपिनियन पोल से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की चिंता बढ़ी हुई दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, प्रदेश में बीजेपी और टीएमसी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। मैट्रिज के ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी 140 से 160 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, टीएमसी को 130 से 150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि 8 से 16 सीटें अन्य दलों के पाले में जा सकती हैं। बता दें, पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं। इस बार का चुनाव कांटे की टक्कर का होने वाला है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल 2026
तमिलनाडु में एनडीए को बहुमत मिलने के आसार हैं। डीएमके गठबंधन को नुकसान हो सकता है। मैट्रिज के ओपिनियन पोल के मुताबिक, डीएमके गठबंधन को 102 से 115 सीटें मिल सकती हैं, वहीं एनडीए गठबंधन 107 से 120 सीटों पर जीत दर्ज मिल सकती है।
Created On :   7 April 2026 4:46 PM IST













