Bengal Opinion Poll: फिर से TMC या खिलेगा 'कमल', पश्चिम बंगाल में किसकी चलेगी हुकूमत, चुनाव से पहले ओपिनियन पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच MATRIZE ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ओपिनियन पोल के आंकड़े जारी किए हैं। जिसे लेकर राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आइए जानते हैं ओपिनियन पोल के आंकड़ों में पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बन सकती है।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी-बीजेपी में कांटे की टक्कर
सर्वे के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर कांटे की टक्कर होने के आसार हैं। MATRIZE ओपिनियन पोल के मुताबिक, TMC को 140-160 सीटें, बीजेपी को 130-150 सीटें ओर अन्य को 8-16 सीटें मिल सकती है। बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है। बंगाल का राजनीति परिदृश्य इस बार बदला हुआ है।
TMC से अलग होकर हुमायूं कबीर ने अपनी अलग पार्टी बनाई है, जिसका नाम आम जनता उन्नयन पार्टी है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन किया है। कई मुस्लिम सीटों पर ये गठबंधन ममता बनर्जी की TMC को टक्कर देगी, जिससे बीजेपी को फायदा पहुंच सकता है। यही कारण है कि अधिकतर सीटों पर बीजेपी और TMC के उम्मीदवारों के बीच कड़े मुकाबले हो सकते हैं।
यह भी पढ़े -बंगाल में खत्म होने जा रहा घुसपैठियों के भरोसे सरकार चलाने का दौर, जनता जवाब देने के लिए तैयार संजय सेठ
पश्चिम बंगाल में 6 मई तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया
पहले चरण के लिए अधिसूचना 30 मार्च 2026 को जारी होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 2 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए 9 अप्रैल तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल और 10 अप्रैल को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल और 13 अप्रैल है। चुनाव प्रक्रिया 6 मई 2026 तक पूरी हो जाएगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 3.28 करोड़ पुरुष और 3.16 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1152 है। 18 से 19 साल के फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 5.23 लाख है। 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 1.31 करोड़ है। 85 साल से अधिक उम्र के 3.79 लाख मतदाता हैं और 4116 लाख दिव्यांग मतदाता भी इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। ईवीएम को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
Created On :   6 April 2026 7:55 PM IST












