उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान अपनाएंगे NDA से अलग रास्ता! सभी विधानसभा सीटों पर लोजपा (आर) के अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच एनडीए में शामिल लोजपा (आर) के मुखिया और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ी घोषणा कर दी है। दरअसल, चिराग पासवान ने यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ने की घोषणा की है। पूर्वी यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि केंद्र में उनकी पार्टी का गठबंधन बीजेपी से है लेकिन प्रदेश में कोई गठबंधन नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यूपी फर्स्ट और यूपी वाले फर्स्ट के मिशन को लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
यूपी की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा (आर)
लोजपा (आर) नेता ने कहा कि 2027 में सत्ता की चाभी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के हाथों में रहेगी। राजीव पासवान ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना। उन्होंने कहा कि पीडीए के नाम पर अखिलेश यादव वंचित समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। अब अखिलेश यादव को कांशीराम की जयंती याद आ रही है, उन्हें बाबा साहब भीमराव आंबेडकर याद आ रहे हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भी अब मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न दिलाने की याद आ रही है। लेकिन जब उनकी सरकार थी तब उन्होंने आखिर कांशीराम को भारत रत्न क्यों नहीं दिया।
यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कांग्रेस पर साधा निशाना
राजीव पासवान ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने ही बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को दो-दो बार लोकसभा चुनाव हारने का काम किया था। हम दलितों के मसीहा लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को लोगों का अच्छा जन समर्थन भी मिल रहा है।
Created On :   6 April 2026 6:42 PM IST













