अजब गजब: दुनिया का एक ऐसा कीड़ा जिसके सिर पर नहीं हैं कान, शरीर के इस अंग से सुनता है सभी आवाजें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे जीव हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है। उन्हीं में से एक अनोखा कीड़ा टिड्डा भी है। यह छोटा सा हरे रंग का कीड़ा अक्सर बरसात के मौसम में नजर आता है। देखने में यह बिल्कुल साधारण लगता है, लेकिन इसकी बनावट इसे काफी खास बनाती है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि टिड्डे के कान सिर पर नहीं होते, बल्कि उसके पेट के पास होते हैं।
यह भी पढ़े -मछली ने गाड़ी चलाकर बना डाला गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक मिनट में 40 फीट की यात्रा कर ली तय
कैसे सुनता है टिड्डा
टिड्डे के पेट के पास एक पतली झिल्ली होती है, जो आवाज सुनने का काम करती है। जब आसपास कोई आवाज या हलचल होती है, तो यह झिल्ली हल्का सा कंपन महसूस करती है। यही कंपन टिड्डे के शरीर तक पहुंचता है और वह समझ जाता है कि आसपास क्या हो रहा है। और इसकी मदद के लिए इसके शरीर में हवा से भरे छोटे थैले भी होते हैं, जो आवाज को और साफ तरीके से पकड़ने में मदद करते हैं। यही वजह है कि टिड्डा बहुत हल्की सी आहट भी जल्दी पकड़ लेता है।
यह भी पढ़े -अब रोने के लिए भी मिल सकते हैं रुपए? मुंबई के इस बीच पर शुरू हुआ नए तरह का बिजनेस, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग
आसानी से नहीं दिखते कान
टिड्डे के ये कान खुली आंखों से आसानी से नजर नहीं आते। ये उसके पंखों के नीचे छिपे रहते हैं। पंख इन्हें धूल, मिट्टी और चोट से बचाते हैं। पेट में कान होने की वजह से टिड्डा हर तरफ से आने वाली आवाजों को जल्दी पहचान लेता है। इससे उसे खतरे का अंदाजा समय रहते हो जाता है। जैसे ही उसे किसी शिकारी का डर लगता है, वह तुरंत छलांग लगाकर वहां से दूर भाग जाता है। यही खासियत उसे जिंदा रहने में मदद करती है।
Created On :   5 April 2026 3:17 PM IST













