अजब गजब: दो महासागर का संगम है बेहद दिलचस्प!, तेज लहरें, अलग-अलग रंग और बहाव के बावजूद आपस में नहीं होता इनका मिलन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आप में से अधिकांश लोगों ने संगम के बारे में तो सुना ही होगा। इतना ही नहीं, बल्कि बहुत से लोगों ने तो देखा भी होगा। भारत में जब भी संगम की बात होती है, तो हमारे ख्याल में तीन पवित्र नदियों का संगम ही आता है। जिसमें गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है जिसमें नदियां एक दूसरे में समाहित हो जाती हैं। जिसमें आगे जाकर तीनों नदी अलग हो जाती हैं। इसमें से गंगा बंगाल की खाड़ी में जाकर समुद्र में मिल जाती हैं। इस बीच अन्य नदियां भी अपना रंग-रूप त्याग कर गंगा में मिल जाती हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे महासागरों के संगम की। यह एक ऐसा संगम है जहां दोनो महासागर एक दूसरे से मिलते तो हैं लेकिन उनका रंग नहीं बदलता। आज हम बात करने वाले हैं अटलांटिक और प्रशांत महासागर की। आजकल सोशल मीडिया में इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे इन दोनों महासागर के पानी मिल तो रहे हैं। लेकिन मिलने के बाद फिर से अलग अलग हो जाते हैं।
यह भी पढ़े -दुनिया में है एक ऐसा खेत जहां पर अनाज की नहीं बल्कि सांपों की होती है खेती, जानें हर साल कितने सांप होते हैं पैदा
वायरल हो रहा वीडियो
इन दिनों इंस्टाग्राम में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी को एक बोटल में दोनों महासागरों के पाने को एक साथ मिक्स करते हुए देखा जा सकता है। दोनों पानी के मिक्स होने के थोड़ी देर बाद दोनों पानी अलग-अलग हो गए थे। दरअसल, इस वीडियो को अलास्का की खाड़ी में महासागरों के बीच जाकर बनाया गया था। जिसमें प्रशांत महासागर ग्लेशियर के पिघलने से ठंडा रहता है। जबकि, अटलांटिक का पानी गर्म रहता है। प्रशांत महासागर सघन और अटलांटिक महासागर का नमकीन पानी से धीरे-धीरे टकराने से प्रॉपर अंतर देखा जा सकता है। यह पानी एक दूसरे की सेलिनिटी, तापमान और घनत्वा का परिणाम है जो दोनों पानी के रंगों में वीपरितता है। यह दोनों संगम हैं लेकिन फिर भी एक दूसरे से कभी नहीं मिलते हैं। वायरल वीडियो को देखने बाद कई यूजर्स इसके फेक होने का दावा कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -छुट्टी मांगने का नया तरीका आया सामने, जेन जी एम्पलॉई की छुट्टी वाली कहानी सोशल मीडिया पर वायरल
यूजर्स कर रहे रिएक्ट
वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट कर अपना रिएक्शन दिया है। एक व्यक्ति ने कमेंट किया है कि प्रशांत और अटलांटिक महासागर अलास्का के पास कहीं नहीं मिलते। जबकि, दूसरे ने लिखा है कि प्रशांत और अटलांटिक महासागर एक दूसरे से मिलते हैं और वे अलग नहीं दिखते। हालांकि, महासागरों के नाम अलग-अलग हैं लेकिन वास्तव में उनके बीच में कोई सीमा नहीं है। इनके बीच लगातार धाराएं बहती रहती हैं और उनका पानी आपस में मिल भी सकता है।
Created On :   21 Jun 2026 1:48 AM IST













