अजब गजब: फ्लाइट में 9 घंटे तक बैठे रहे 300 यात्री, 7000 किमी का सफर करने पर भी नहीं मिली मंजिल, जानिए क्या है वजह

फ्लाइट में 9 घंटे तक बैठे रहे 300 यात्री, 7000 किमी का सफर करने पर भी नहीं मिली मंजिल, जानिए क्या है वजह
फ्लाइट से जाना आरामदायक तो होता है लेकिन इसमें भी कभी-कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। फ्लाइट से जाना आरामदायक तो होता है लेकिन इसमें भी कभी-कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, क्या होगा जब आप 9 घंटे तक फ्लाइट में सफर करने के बावजूद अपनी डेस्टिनेशन पर न पहुंच कर उसी जगह पर वापस आ जाए! जाहिर सी बात है आपको निराशा होगी। हाल ही में कुछ ऐसा ही वाकया ब्रिटिश एयरवेज में भी घटित हुआ है। जहां ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान ने उड़ान तो भरी लेकिन लैंडिंग वहीं करी जहां से शुरुआत करी थी। इस दौरान यात्रियों ने नौ घंटे में सात हजार किलोमीटर की यात्रा कर ली थी। हालांकि, फ्लाइट के लैंड होने के बाद पता चला कि वह वापस वही आ गए जहां से उन्होंने उड़ान भरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन में अचानक तकनीकी खराबी होने से फ्लाइट को बीच रूट से वापस लौटना पड़ा। अगर प्लेन को वापस ना लाते तो वह डेस्टिनेशन पर तो पहुंच जाता। लेकिन, वहां से उड़ान भरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता।

इस बारे में न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। जिसके मुताबिक, सोमवार की सुबह ब्रिटिश एयरवेज की बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर लंदन से ह्यूस्टन के लिए रवाना हो रही थी। वैसे तो इस फ्लाइट को 7000 किलोमीटर लंबे रूट को पूरा करने में 10 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। हालांकि, करीब पांच घंटे हवा में रहने के बाद पायलट ने किसी तकनीकी परेशानी के चलते प्लेन को वापस मोड़ लिया। इसलिए प्लेन वापस से उसी जगह आ गया जहां से उसने टेक ऑफ किया था। हालांकि, प्लेन को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा लेकिन पायलट के पास इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था।

यात्रियों ने जहां से सफर कि शुरुआत करी थी वे वहीं पर वापस आ गए। इसे लेकर यात्रियों ने काफी नाराजगी जताई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन ने पूरा अटलांटिक महासागर पार कर लिया था। प्लेन ने लंदन से अमेरिका के ह्यूस्टन के लिए उड़ान भरी थी। अगर प्लेन को अमेरिका ले जाते तो हो सकता था कि अमेरिका तो पहुंच जाते लेकिन वहां से आना संभव नहीं हो पाता। न्यूज एजेंसी फॉक्स से बातचीत के दौरान एयरलाइन कंपनी ने बताया कि उनके इंजन में दिक्कत आ गयी थी। जिसके चलते उन्होंने फ्लाइट को लौटाने का फैसला लिया।

लैंडिंग के बाद एयरलाइन ने सभी यात्रियों से माफी मांगी। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने फिर से दूसरी फ्लाइट का इंतजाम करवाकर सभी यात्रियों की बुकिंग करवाई। इसके साथ ही यात्रियों को सही सलामत उनकी डेस्टिनेशन पर पहुंचाने का प्रबंध भी किया। इसके अलावा यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। इसके लिए एयरलाइन कंपनी ने उनके रहने कि सुविधा का भी इंतजाम किया। इसके अलावा कंपनी ने यात्रियों को उनके नुकसान की भरपाई का पूरा आश्वासन भी दिया।

Created On :   14 Jun 2026 2:10 AM IST

Tags

Next Story