अजब गजब: 10 दिन की छुट्टी मनाने के बाद लौटे इंप्लॉई को बॉस ने दिया अलग जवाब, इंटरनेट पर लोगों में खुशी की लहर

10 दिन की छुट्टी मनाने के बाद लौटे इंप्लॉई को बॉस ने दिया अलग जवाब, इंटरनेट पर लोगों में खुशी की लहर
10 दिन की लंबी छुट्टी मनाने के बाद कर्मचारी ने मैनेजर को किया मैसेज तो मैनेजर ने दिया ऐसा जवाब कि किसी को भी उम्मीद नहीं थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक एंप्लॉई और बॉस की चैट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। इस चैट को पढ़ने के बाद नौकरी करने वाले कई लोग हैरानी भी जता रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। वजह है एक बॉस का ऐसा जवाब, जो आमतौर पर दफ्तरों में बहुत कम देखने को मिलता है। वायरल चैट के मुताबिक, एक कर्मचारी करीब 10 दिन की छुट्टी बिताने के बाद वापस काम पर लौटने वाला था। उसने अपने मैनेजर को मैसेज भेजकर बताया कि उसकी छुट्टियां खत्म हो गई हैं और वह फिर से काम संभालने के लिए तैयार है। इस पर बॉस के जवाब को सुनकर सभी हैरान हैं।

क्या बोला मैनेजर?

आमतौर पर ज्यादा दिन की छुट्टियों से आने के बाद कर्मचारियों को काम का दबाव या लंबी जिम्मेदारियों की सूची मिलने का डर रहता है, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग निकला। कर्मचारी के मैसेज पर उसके बॉस ने बेहद पॉजिटिव और समझदारी भरा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लंबी छुट्टी के बाद तुरंत काम के बोझ में नहीं कूदना चाहिए। पहले आराम से ऑफिस के लिए तैयार हो जाओ और फिर धीरे-धीरे काम की रफ्तार पकड़ना।

लोगों ने की जमकर तारीफ

जैसे ही यह चैट सोशल मीडिया पर सामने आई, लोगों ने इस बॉस की खूब सराहना की। कई लोगों ने कहा कि ऐसे अधिकारी बहुत कम मिलते हैं, जो कर्मचारियों की मेंटल हेल्थ और आराम का भी ख्याल रखते हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि काश उन्हें भी ऐसा बॉस मिल जाए। वहीं कई यूजर्स का कहना था कि अगर हर दफ्तर में ऐसा माहौल हो, तो कर्मचारियों पर काम का तनाव काफी हद तक कम हो सकता है।

Created On :   4 Jun 2026 7:40 PM IST

Tags

Next Story