अजब गजब: 72 लाख के पैकेज को शख्स ने ठुकराया, सोशल मीडिया पर वजह जानकर लोग हुए हैरान

72 लाख के पैकेज को शख्स ने ठुकराया, सोशल मीडिया पर वजह जानकर लोग हुए हैरान
रागिनी पांडे नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्त के 72 लाख रुपए के ऑफर को ठुकराने का दावा किया है। जिसके बाद पोस्ट में बहस छिड़ गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में लोग बेहतर वेतन और बड़ी नौकरी के लिए हर चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन एक ऐसा शख्स भी है जिसका फैसला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक टेकी महिला ने अपने दोस्त की कहानी शेयर की है, जिसने 72 एलपीए का ऑफर ठुकरा दिया है।

आखिर क्यों नहीं मानी इतनी बड़ी नौकरी?

ऐसा बताया गया कि नौकरी के साथ कई ऐसी शर्तें जुड़ी थीं, जो उम्मीदवार को मंजूर नहीं थीं। कंपनी की ओर से घर से काम करने की सुविधा नहीं दी जा रही थी और हफ्ते में 5 दिन स्ट्रिक्ट्ली वर्क ऑफ होम था। इसके अलावा छुट्टियों को लेकर भी स्पष्ट और सुविधाजनक व्यवस्था नहीं थी। इतना ही नहीं, नई जगह जाकर बसने के लिए किसी तरह की आर्थिक सहायता भी नहीं दी जा रही थी। ऐसे में उम्मीदवार को लगा कि यह प्रस्ताव उसकी जरूरत और प्रायोरिटीज के हिसाब से नहीं थी।

पैकेज से ज्यादा जरूरी मेंटल हेल्थ

शख्स का मानना था कि नई जिम्मेदारियों के मुकाबले सैलेरी में बढ़ोतरी उतनी नहीं थी, जितनी होनी चाहिए थी। साथ ही जिस शहर में नौकरी करनी थी, वहां रहने और अन्य खर्चों को देखते हुए यह ऑफर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। उसने कंपनी को बहुत ही आराम से जवाब देते हुए कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में शायद वह यह ऑफर एक्सेप्ट कर लेता, लेकिन अब वह काम और पर्सनल लाइप के बीच बैलेंस को ज्यादा प्रायोरिटी देगा।

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे साहसिक और समझदारी भरा फैसला बताया। उनका कहना था कि मानसिक शांति और स्वास्थ्य किसी भी बड़ी सैलेरी से भी ज्यादा जरूरी है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इतना बड़ा अवसर छोड़ना सही फैसला नहीं था।

Created On :   1 Jun 2026 10:04 PM IST

Tags

Next Story