अजब गजब: 30 सालों से महिला अपने पैरों से अंगूर कुचलकर बना रही वाइन, हजारों में होती है बिक्री, स्वाद के दीवाने हैं लोग!

30 सालों से महिला अपने पैरों से अंगूर कुचलकर बना रही वाइन, हजारों में होती है बिक्री, स्वाद के दीवाने हैं लोग!
अच्छी क्वालिटी की वाइन पीने वालों को दिली ख्वाहिश होती है। जिसे लगभग हर कोई चाव से पीना पसंद करते हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अच्छी क्वालिटी की वाइन पीने वालों को दिली ख्वाहिश होती है। जिसे लगभग हर कोई चाव से पीना पसंद करते हैं। एक अच्छी क्वालिटी की वाइन पीने के लिए लोग अच्छा-खासा अमाउंट भी देने को तैयार रहते हैं। वाइन की क्वालिटी दो चीजों पर निर्भर करती है। पहले यह कि उसे किस मेकिंग प्रक्रिया के तहत बनाया गया है। दूसरा यह कि वाइन बनाने के लिए कौन सी क्वालिटी के अंगूर का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वाइन बनाने वाली एक लड़की का अजीबोगरीब तरीका सामने आया है। जिसे जानकर लोगों हैरान रह गए हैं। दरअसल, यह लड़की अपने पैरों से अंगूर कुचलकर वाइन बनाती है। हालांकि, हैरानी वाली बात यह है कि लोगों को लड़की के वाइन बनाने का यह मेकिंग प्रोसेस पसंद आ रहा है।

ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड में रहने वाली एक मॉडल का दावा है कि लोगों को उसके पैरों से कुचल कर वाइन बनाना बेहद पसंद आ रहा है। इस वजह से वह नंगे पैर से फलों को कुचलती है और वाइन बना कर अच्छे दामों पर बेचती है। हालांकि, आपको यह बात जानकर दंग रह जाएंगे कि यह मॉडल पिछले 30 सालों से ऐसे ही वाइन बनाकर बेच रही है।

पैरों से कुचल कर बनाती है वाइन

इस महिला का नाम एमिली राई है जो लंदन में रहती है। यह महिला अपने आप को एक 'फुट मॉडल' बताती है। हाल ही में एमिली ने लंदन Renegade Urban Winery के साथ एक काम शूरू किया है। इस बीच उन्होंने दावा किया है कि उनके वाइन बनाने का तरीका पुराने तकनीक से प्रेरित है। एमिली का यह भी कहना है कि उसके फैंस को उसके पैर काफी अच्छे लगते है। महिला को पूरी उम्मीद है कि उसके पैरों से कुचलकर बनी वाइन पीना लोगों को काफी पसंद आता है। इस वजह से एमिली को लगता है कि लोग खुशी-खुशी 130 यूएस डॉलर यानी 10,689 रुपये की एक बोतल खरीद लेंगे।

वाइन बनाने के बाद गिरने का डर

एमिली राई का यह भी कहना है कि वह अपनी जान जोखिम में डालकर वाइन बनाती हैं। अंगूर कुचलने के बाद पैर काफी ज्यादा चिकना हो जाता है। जिस वजह से गिरकर चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। अच्छी वाइन बनाने के लिए लेबनन देश से अंगूर को इम्पोर्ट कराया जाता है। इस प्रोजेक्ट पर काम कर एमिली फैंस को खुश करना चाहती है। इसलिए वह अपने फैंस से अपील कर रही है कि लोग उसकी वाइन को खरीद कर उसे सपोर्ट करें। अपने पैरों की फोटो और वीडियो से वह पहले से अच्छी खासी कमाई कर रही है।

Created On :   2 July 2026 2:45 AM IST

Tags

Next Story