अजब गजब: अपने पैशन को फॉलो करने के लिए गूगल की नौकरी छोड़कर की भारी मेहनत, खड़ा कर लिया अपना बिजनेस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अच्छी नौकरी और महंगी कमाई का सपना तो अधिकांश लोग देखते हैं, लेकिन कुछ लोग ही अपने मन की सुनकर अपने पैशन को फॉलो करते हैं। ऐसे ही एक बहुत ही इंस्पाइरिंग स्टोरी इन दिनों लोगों को अट्रैक्ट कर रही है। एक शख्स ने 4.2 करोड़ रुपए हर साल के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर अपना रेस्टोरेंट शुरू किया है। शुरू में कई लोगों ने उसके फैसले पर सवाल उठाए हैं लेकिन आज उसी फैसले ने उसको बड़ी पहचान दिलाई है।
अपने पैशन को किया फॉलो
ऐसा बताया जाता है कि वो एक बहुत ही फेमस कंपनी में काम करता था, जहां पर उसको सालाना बहुत ही अच्छी सैलेरी मिलती थी और उसके बाद भी उसके मन में अपना काम शुरू करने की इच्छा थी। उसको खाना बनाना बहुत ही ज्यादा पसंद था और इस वजह से ही वो अपना बिजनेस शुरू करना चाहता था। बहुत समय तक सोचने के बाद उसने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया है।
यह भी पढ़े -दुनिया में है एक ऐसा जीव जिसको जलाने या काटने पर भी उसको नहीं होता कुछ भी महसूस, जानें इसकी अनोखी वजह
कैसे हुई शुरुआत?
रेस्टोरेंट शुरू करने के बाद उसने कई तरह की दिक्कतों का सामना किया है क्योंकि कस्टमर्स का भरोसा जीतना, खर्च संभालना, स्वाद और साफ-सफाई का खास ख्याल रखना और अपनी अलग ही एक पहचान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। लेकिन उसने हिम्मत ना हारते हुए एक बड़ा बिजनेस शुरू कर लिया है।
यह भी पढ़े -चीन में एक बड़ी सी चट्टान के ऊपर लटकी है एक ऐसी दुकान, जहां जाने के लिए लोगों के पास पैसे के साथ जिगरा होना भी बहुत ही जरूरी
मेहनत लाई रंग
हर मुश्किल से सीख लेते हुए उसने अपने काम में लगातार सुधार किया। स्वादिष्ट खाना और अच्छी सेवा की वजह से लोग उसके रेस्टोरेंट तक पहुंचने लगे। संतुष्ट ग्राहक अपने दोस्तों और परिवार को भी वहां जाने की सलाह देने लगे। लोगों की अच्छी राय और बढ़ती पहचान ने कारोबार को नई ऊंचाई दी। आज उसका रेस्टोरेंट करीब 21.7 करोड़ रुपये का बिजनेस कर रहा है। यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि मेहनत, पेशेंस और अपने सपनों पर भरोसा हो तो मुश्किल रास्ते भी मंजिल तक पहुंचा देते हैं।
Created On :   28 Jun 2026 5:20 PM IST












