अजब गजब: 'ये है असली खतरों का खिलाड़ी', शख्स ने किंग कोबरा को पिलाया अपने ही मुंह से पानी, देखकर लोग हुए हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग दंग रह गए हैं। वीडियो में एक युवक दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा के साथ ऐसा काम करता नजर आ रहा है, जिसको देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।
यह भी पढ़े -दुनिया में है एक ऐसा खेत जहां पर अनाज की नहीं बल्कि सांपों की होती है खेती, जानें हर साल कितने सांप होते हैं पैदा
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक जंगल में आराम से कैंप लगाकर बैठा हुआ है। पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन थोड़ी देर बाद कैमरा एक टेबल की तरफ घूमता है, जहां एक बड़ा किंग कोबरा फन फैलाए बैठा नजर आता है। आमतौर पर इतने खतरनाक सांप को देखकर लोग उससे दूर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन युवक बिल्कुल शांत दिखाई देता है। इसके बाद वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा है, जब युवक बोतल से पानी अपने मुंह में भर लेता है। इसके बाद वह कोबरा के सामने अपना मुंह खोल देता है। हैरानी की बात यह रही कि सांप ने कोई हमला नहीं किया। वह युवक के मुंह के पास पहुंचा और पानी पीता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान युवक बिना घबराए मुस्कुराता रहा।
यह भी पढ़े -'मैं कभी ऐसा नहीं करता', खतरनाक अजगह के ऊपर लेटी बच्ची का वीडियो बना रहे घरवाले, सोशल मीडिया पर मचा तहलका!
वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक हरकत बताया और कहा कि ऐसी कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी टिप्पणी की। कई दर्शकों ने कहा कि ये असली का खतरों का खिलाड़ी है।
Created On :   25 Jun 2026 5:14 PM IST













