Delhi News: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, गेट तोड़कर परिसर में घुसी अज्ञात कार, ड्राइवर फरार, जांच जारी

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, गेट तोड़कर परिसर में घुसी अज्ञात कार, ड्राइवर फरार, जांच जारी
दिल्ली विधानसभा परिसर में एक अज्ञात कार गेट तोड़कर अंदर घुस आई। कुछ देर परिसर में रहने के बाद यूपी नंबर प्लेट वाली कार उसी गेट से चली गई। पुलिस फरार चालक की खोज में जुटी हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिल रही है। सोमवार (6 अप्रैल) को एक अज्ञात कार गेट तोड़कर सीधे परिसर के अंदर घुस आई। वहीं, चालक फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार अखिर अंदर घुस कैसे आई?

VIP एंट्री से घुसी कार

जानकारी के मुताबिक, UP नंबर प्लेट वाली व्हाइट कलर की Tata Sierra कार मॉल रोड स्थित गेट 2 को टक्कर मार कर वीआईपी एंट्री से अंदर आ गई। मामला दोपहर करीब 2:05 का है। जैसे ही कार परिसर के अंदर आई सुरक्षकर्मियों में भाग-दौड़ मच गई। यह घटना सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार सवाल स्पीकर के कमरे के बाहर गुलदस्ता रख कर उसी कार से बाहर भागने में सफल हो गया। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि कार सवार लोगों ने स्पीकर की गाड़ी पर इंक भी फेंकी।

चश्मदीदों ने क्या बताया?

इस घटना को लेकर चश्मदीदों ने आंखों देखा हाल बताया है। उन्होंने बताया कि उन्हें अचानक बड़ी जोरदार आवाज सुनाई दी थी। जब देखा तो एक तेज रफ्तार कार गेट तोड़कर सीधा विधानसभा के भीतर आ गई। कुछ देर तक अंदर रहने के बाद गाड़ी उसी गेट को दोबारा टक्कर मार कर बाहर की ओर चली गई।

Created On :   6 April 2026 3:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story