असम विधानसभा चुनाव 2026: 'हिमंता बिस्वा सरमा को चाहिए कि...'कांग्रेस के आरोपों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा जस्टिफिकेशन

हिमंता बिस्वा सरमा को चाहिए कि...कांग्रेस के आरोपों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा जस्टिफिकेशन
असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों को लेकर अब शिवेसना (यूबीटी) से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बड़ी मांग की है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने हिमंता बिस्वा सरमा से मांगी सफाई

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा पर 3 आरोप लगाए हैं। UAE में पासपोर्ट नहीं बल्कि गोल्डन वीज़ा बनता है। इन सभी चीजों के तथ्य जनता के सामने आने चाहिए। हिमंत बिस्वा सरमा पर लगे ये आरोप यदि सच नहीं हैं तो उन्हें जनता के सामने आकर सच्चाई बता देनी चाहिए। ये आरोप बहुत गंभीर हैं। उन्होंने (असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा) कुछ दिन पहले गौरव गोगोई पर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी के पाकिस्तान से संबंध हैं।

कांग्रेस के आरोपों पर सीएम हिमंता ने किया पलटवार

वहीं, दूसरी ओर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा लगाए आरोपों पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था, 'पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने तीन अलग-अलग देशों के तीन पासपोर्ट दिखाए और दावा किया कि वे मेरी पत्नी के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे बेटे के नाम पर एक कंपनी है। उन्होंने आंकड़ा ₹52,000 करोड़ तक पहुंचा दिया, जो कि असम के बजट से भी ज्यादा है। अगर कोई मुख्यमंत्री 20 साल तक भी कमाए, तो भी ₹52,000 करोड़ नहीं कमा सकता।'

सीएम हिमंता ने कहा कहा कि हमने इस मामले की जांच की. इसमें जन्मस्थान, वर्तनी और अन्य विवरणों में त्रुटियां पाई गईं. हमारी पुलिस ने भारत सरकार के राजनयिक माध्यमों से दोबारा पुष्टि की है कि यूएई के पासपोर्ट फर्जी हैं.

सीएम ने कहा कि पवन खेड़ा पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया जाएगा. मुझे पूरा विश्वास है कि पवन खेड़ा अपने आखिरी दिन असम की जेल में बिताएंगे.

Created On :   6 April 2026 2:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story