West Bengal BJP Star Campaigner List: भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, PM मोदी, मिथुन चक्रवर्ती समेत 40 नेताओं के नाम फाइनल

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों में होंगे। इसके लिए राज्य में राजनीतिक पारा हाई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव प्रचार के लिए प्रमुख चेहरों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 40 नेताओं के नाम शामिल किए है। जिसमें कुछ एक्टर और एट्रेस के नाम भी शामिल है और वे पार्टी के नेता भी है। इस सूची में पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल किए गए हैं।
इन अभिनेताओं के नाम शामिल
बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी प्रमुख नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल किए हैं। फिल्मी सितारों की बात करें तो एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, एक्ट्रेस हेमा मालिनी, कंगना रनौत और एक्टर मनोज तिवारी को राज्य में स्टार प्रचारक बनाया है।
इन मुख्यमंत्रियों के नाम किए शामिल
बीजेपी ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता, देवेंद्र फडणवीस के नाम इस सूची में शामिल किया है। उनके अलावा, मोहन चरण माझी, भूपेंद्र यादव, माणिक साहा, अनुराग ठाकुर, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया. सम्राट चौधरी, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, मंगल पांडेय, अमित मालवीय, सामिक भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, डॉ. सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राजू बिस्ता, डॉ. जयंता कुमार रॉय, मनोज टिग्गा, और बिजन गोस्वामी समेत अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
BJP ने प्रत्याशियों की जारी की पांच सूची
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 292 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें पार्टी ने पहली में 144, दूसरी में, 111, तीसरी में 19, चौथी में 13 और पांचवीं लिस्ट में 5 उम्मीदारों के नाम शामिल किए हैं। बता दें कि राज्य में दो चरणों में वोटिंग होगी, पहला चरण, 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। इनके नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।
Created On :   5 April 2026 11:23 PM IST












