West Bengal Assembly Elections 2026: 'गरीब लोगों को भूखा मारने के लिए साजिश' TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनावी रैली में जमकर केंद्र सरकार को घेरा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गरमाई हुई है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही कहा कि विधानसभा चुनावों को जीतकर टीएमसी बार-बार राज्य की सत्ता पर काबिज हुई है। इस वजह से केंद्र सरकार ने यहां के लोगों भूखा मार दिया है, क्योंकि पिछले पांच सालों में राज्य के बयाका पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़े -भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, PM मोदी, मिथुन चक्रवर्ती समेत 40 नेताओं के नाम फाइनल
बीजेपी दिखाए सबूत
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पूर्व बर्धमान जिले के रैना में अभिषेक बनर्जी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो खुद अगर झूठ बोल रहे हैं तो बीजेपी सबूत दिखाए और इसका खंडन करे। साथ ही उन्हें जेल भी भिजवा दे। उन्होंने आगे कहा, "केंद्र ने राज्य की परियोजनाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया अभी तक जारी नहीं की है। उसने ऐसा पश्चिम बंगाल के गरीब लोगों को भूखा मारने के लिए किया है, क्योंकि बंगाल के लोगों ने लगातार विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में पहुंचाया है।"
साजिशों को करें नाकाम
राज्य की डायमंड हार्बर सीट से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा, "केंद्र ने चाहे कितनी ही मुश्किलें क्यों न खड़ी की हों, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस चुनौती का डटकर सामना किया और ग्रामीण रोजगार के लिए कर्मश्री, आवास के लिए बंग्लार बारी और पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं जैसी योजनाओं को राज्य के अपने संसाधनों से चलाया है।"
उन्होंने बताया, "TMC हमेशा आपके चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती है, जबकि मोदी आपकी आंखों में आंसू देखना चाहते हैं क्योंकि आपने लगातार चुनावों में बीजेपी को नकार दिया है।" इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपको भूखा माने वाले लोगों की साजिशों को नाकाम कर दें और इस चुनाव में उन्हें मुंहतोड़ जवाब दें।
Created On :   5 April 2026 11:48 PM IST












