बंगाल चुनाव कूच बिहार में पीएम मोदी की रैली के बाद महिलाओं का ऐलान- बंगाल में भाजपा सरकार तय

बंगाल चुनाव  कूच बिहार में पीएम मोदी की रैली के बाद महिलाओं का ऐलान- बंगाल में भाजपा सरकार तय
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को पीएम मोदी ने कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में घुसपैठ, एसआईआर और महिला आरक्षण बिल का जिक्र किया। पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी हमें वह हक दिलाएंगे, जो इससे पहले दूसरी पार्टियां नहीं दिला पाईं।

कूचबिहार, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को पीएम मोदी ने कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में घुसपैठ, एसआईआर और महिला आरक्षण बिल का जिक्र किया। पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी हमें वह हक दिलाएंगे, जो इससे पहले दूसरी पार्टियां नहीं दिला पाईं।

पीएम मोदी ने कूचबिहार में रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने टीएमसी पर घुसपैठियों का बचाव करने और एसआईआर का विरोध करने का आरोप लगाया।

उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि सीटों के विषय में कोई नुकसान नहीं होगा। सभी का फायदा ही होगा। सभी राज्यों की भागीदारी और सभी के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। हम संसद में इस पर पक्का ठप्पा लगाना चाहता हैं कि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ें ताकि राज्यों को इसका अधिक फायदा मिले। यह पूरे देश का काम है। यह किसी एक दल का काम नहीं है। मैं फिर से सभी दलों से कहूंगा कि आइए महिलाओं के हक के इस काम को सर्वसम्मति से मिलकर करते हैं। सभी दल अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

पीएम मोदी की रैली में शामिल होने आई रीना ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि यह होना चाहिए और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण भी मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव में हिंसा होती है। लेकिन, इस बार हमें उम्मीद है कि आयोग निष्पक्ष चुनाव आयोजित कराएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा है, इस बार बंगाल में बदलाव होगा। पश्चिम बंगाल की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार चाहती है। हमें टीएमसी से कोई उम्मीद नहीं है। इस सरकार ने 15 साल में सिर्फ धोखा दिया है। अब हमें भाजपा की सरकार चाहिए और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए।

एक अन्य महिला ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के हित में अच्छे फैसले लेते हैं। कांग्रेस और टीएमसी पर क्या बोलें, हमें उन पर विश्वास नहीं है। जो पीएम मोदी कहते हैं, वह पूरा करते हैं। बंगाल में 'मोदी की सरकार' बनेगी।

एक युवती ने पीएम मोदी के व्यक्तित्व को लेकर कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण होना चाहिए। बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी तो अच्छा होगा।

रैली में शामिल होने आए श्रवण ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जन-जन के लिए काम करते हैं। बंगाल की जनता से अपील है कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। इस बार के चुनाव में भाजपा की लहर है। मुझे विश्वास है कि जनता बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देगी। सारे हिंदू जाग गए हैं, अपनी संस्कृति के लिए जाग गए हैं। इसलिए डबल इंजन की सरकार चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 7:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story