कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, 'मैं वापस आऊंगा' के गाने के लिए मिलाया हाथ...
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है।
अब दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान मिलकर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं और अपने फैंस के लिए कुछ बड़ा करने वाले हैं। दोनों अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के लिए साथ आए हैं।
2026 के एक ऐतिहासिक संगीत सहयोग में दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के गाने 'क्या कमाल है' के लिए साथ आए हैं। दोनों को मुंबई के एक म्यूजिक स्टूडियो में साथ देखा गया, हालांकि दोनों ने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर कुछ भी कहने से किनारा कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के गाने 'क्या कमाल है' के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जिन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के गाने लिखे हैं। गीतकार ने 'आज दिन चढ़ेया', 'कुन फाया कुन', 'तू जाने ना', 'मैं रंग शरबतों' का समेत कई शानदार और रोमांटिक गाने लिखे हैं।
इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित लव-स्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा, शरबरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दिलजीत की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में भी इम्तियाज अली के कहने पर उन्होंने संगीत का निर्माण किया था, जो 80 के दशक की वाइब देता था। इसमें 'इश्क मिटाये' और 'मैनू विदा करो' जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं, हालांकि 'मैं वापस आऊंगा' बेहद खास है क्योंकि कहा जा रहा है कि इसमें दोनों संगीत के उस्तादों की झलक एक ही गाने में सुनने को मिलने वाली है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 April 2026 8:06 PM IST












