AAP से तनातनी जारी!: राघव चड्ढा के 'घायल हूं इसलिए घातक हूं' वाले बयान पर भगवंत मान का तंज, बताया फिल्मी डायलॉग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच अंदरूनी कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है। राघव चड्डा पर हुए आप के एक्शन के बाद उनकी पार्टी के नेताओं से तीखी नोंकझोंक हो रही है। इसी सिलसिले में अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्डा के हालिया बयान पर चुटकी ली है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट में राघव चड्डा ने 'घायल हूं इसलिए घातक' कहा था।
यह भी पढ़े -आयोग ने पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी से राहत देने की कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त की याचिका खारिज की
राघव चड्डा के बयान पर भगवंत मान ने कसा तंज
आप सांसद राघव चड्ढा के इसी बयान को सीएम भगवंत मान ने तंज कसते हुए सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि ये महज फिल्मी डायलॉग हैं। "वैसे भी घायल' भी फिल्म का नाम है और घातक' भी फिल्म का नाम है"
इस दौरान जब भगवंत मान से पूछा गया कि राघव चड्ढा ने अपने वीडियो में कहा कि वे लगातार पंजाब के मुद्दे सदन में उठाते आए हैं। इस पर भगवंत मान ने कहा कि अब उनके बोलने के कोई मायने नहीं हैं क्योंकि उन्होंने पार्टी लाइन को नहीं माना।
आप के निशाने पर राघव चड्डा
बता दें, आम आदमी पार्टी के नेता लगातार राघव चड्ढा पर तीखा हमला बोल रहे हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के राज्य अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा है कि राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ही फर्श से अर्श पर ले गई थी लेकिन वह सदन में पंजाब के मुद्दे न उठाकर कुछ और ही मुद्दे उठा रहे थे।
उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा ने न तो पंजाब के अधिकारों का मुद्दा आदान में उठाया जिसमे केंद्र सरकार के पास राज्य के ग्रामीण विकास फंड के पैसे हों और न ही अन्य मुद्दों पर सदन में बोला। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा बीजेपी से डर कर असली मुद्दे सदन में नहीं उठा रहे थे।
Created On :   6 April 2026 6:09 PM IST












