'गुरु से आगे निकलने का प्रयास कभी मत करो' आप नेतृत्व से मतभेद के बीच राघव चड्ढा का पोस्ट

गुरु से आगे निकलने का प्रयास कभी मत करो आप नेतृत्व से मतभेद के बीच राघव चड्ढा का पोस्ट
आम आदमी पार्टी (आप) नेतृत्व के साथ मतभेद के बीच पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपने हाल ही में किए सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। राघव चड्ढा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह अमेरिकी लेखक रॉबर्ट ग्रीन की बुक 'द 48 लॉ ऑफ पॉवर' पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) नेतृत्व के साथ मतभेद के बीच पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपने हाल ही में किए सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। राघव चड्ढा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह अमेरिकी लेखक रॉबर्ट ग्रीन की बुक 'द 48 लॉ ऑफ पॉवर' पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

राघव चड्ढा ने अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि इस हफ्ते किसी ने मुझे एक किताब उपहार में दी। कैसी अनोखी बात है कि समय का तालमेल कैसे बैठता है। इसे अनदेखा करना मुश्किल था। मैंने पहला अध्याय खोला, जिसके शीर्षक में लिखा है—'नेवर ऑउटाशाइन द मास्टर' (कभी भी अपने गुरु से आगे निकलने का प्रयास न करें)।

बुक के इस अध्याय में आगे लिखा है कि अपने गुरु को हमेशा खुद से श्रेष्ठ महसूस करवाएं और उनको खुश करने के चक्कर में अपनी प्रतिभा को हद से ज्यादा प्रदर्शित न करें, नहीं तो उसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि आप यह कदम उनमें भय या असुरक्षा की भावना जाग्रत कर सकता हैं। अपने बॉस को उनकी वास्तविकता से कहीं ज्यादा योग्य और बुद्धिमान दिखाएं। यह नियम अपनाकर आप सत्ता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

इस संदर्भ में, चड्ढा ने टिप्पणी की, "समय को नजरअंदाज करना मुश्किल है," और पोस्ट की एक अन्य स्लाइड में आगे कहा, "कुछ किताबें ठीक उसी समय आती हैं जब उन्हें आना होता है।"

उनकी यह टिप्पणी आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के हालिया फैसले के संदर्भ में आई है। पार्टी ने यह भी संकेत दिया था कि पंजाब के सांसद को पार्टी के कोटे से उच्च सदन में बोलने का समय आवंटित नहीं किया जाएगा।

पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में गिने जाने वाले चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से हैं।

आरोपों का जवाब देते हुए चड्ढा ने सोशल मीडिया पोस्ट की एक श्रृंखला के माध्यम से इन आरोपों का पुरजोर खंडन किया है। हिंदी सिनेमा के उदाहरणों का हवाला देते हुए, उन्होंने 'घायल हूं, इसलिए घातक हूं' और 'पिक्चर अभी बाकी है' जैसे कैप्शन का इस्तेमाल करके अपना पक्ष रखा।

उन्होंने आरोपों को 'पूरी तरह से झूठा' और 'राजनीतिक रूप से प्रेरित' बताया और कहा कि उनका संसदीय रिकॉर्ड इन दावों का खंडन करता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 4:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story