BJP attack on Mamata Banerjee: ‘ईडी, CBI, NIA के बाद न्यायिक अधिकारी और अब CRPF...’, ममता के बयान पर BJP का पलटवार, TMC को बताया ‘भड़काऊ भाईजान कमेटी’

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस क्रम सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सीआरपीएफ के 200 ट्रक आप पर हमला करने के लिए पश्चिम बंगाल आ रहे हैं। ममता बनर्जी के इस आरोप पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजपी ने कहा कि ममता बनर्जी केंद्रीय जांच एजेंसियों, न्यायिक अधिकारियों के बाद अब केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाफ हेट स्पीच देकर हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़े -कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र ने कांग्रेस पर निशाना साधा, बोले- अल्पसंख्यक मगरमच्छ के आंसू समझ रहे हैं
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "आज मैंने सुना है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सीआरपीएफ की 200 गाड़ियां आप पर हमला करने के लिए आ रही हैं, लेकिन आपको खबराने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ 15-20 दिन का खेल है। उसके बाद उन्हें असली खेल समझ आ जाएगा।"
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "अब ये पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है कि ये TMC (तृणमूल कांग्रेस) नहीं, बल्कि BBC यानी भड़काऊ भाईजान कमेटी है। पहले मालदा में न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हिंसा और उन्हें बंधक बनाने की कोशिश और अब ममता बनर्जी केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के खिलाफ हेट स्पीच दे रही हैं। उन्होंने बंगाल के लोगों से कहा कि आप पर हमला करने के लिए सीआरपीएफ के 200 ट्रक आ रहे हैं।"
उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी ने इससे पहले कहा था कि राज्य में आने वाले CISF और CRPF जैसे सुरक्षा बलों पर बर्तन और घरेलू सामानों से हमला करना है। और यह सिर्फ एक बार नहीं है, पहले भी अनेकों बार संवैधानिक संस्थाओं पर, कानूनी संस्थाओं पर या सिक्योरिटी फोर्सेस पर हमला करने के लिए उकसाने का बयान दिया गया है।’
बीजेपी ने ममता बनर्जी के आरोपों पर किया पलटवार
पूनावाला ने कहा, ‘फिराद हकीम बोलते हैं कि चुनाव आयोग के हाथ-पैर तोड़ देते हैं, कल्याण बनर्जी कहते हैं उंगली काट देंगे, कोई कहता है आग लगा दो, जमीन में गाड़ दो। इसके अलावा, एसआईआर के दौरान बीएलओ पर हमले, SIR प्रक्रिया के खिलाफ भ्रांति फैलाने की कोशिश और भड़काऊ बयान देना, इसी वजह से मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर हमला हुआ और अब ममता बनर्जी क्या चाहती हैं कि सीआरपीएफ पर भी हमला हो?’
उन्होंने कहा, ‘इससे पहले भी ईडी, सीबीआई, एनआईए और न्यायिक अधिकारियों पर हमले हो चुके हैं और अब सेंट्रल फोर्सेज पर हमला करवाने की तैयारी है। ऐसे इसलिए करवाया जा रहा है क्योंकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस चुनाव हार रही हैं, तो किसी तरीके से राजनीतिक हिंसा को भड़काते रहिए, संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती देते रहिए, उनका अपमान करते रहिए, उनके खिलाफ वैमनश्य फैलाते रहिए। यही बन चुका है TMC का BBC यानी भड़काऊ भाईजान कमेटी।’
यह भी पढ़े -बंगाल में खत्म होने जा रहा घुसपैठियों के भरोसे सरकार चलाने का दौर, जनता जवाब देने के लिए तैयार संजय सेठ
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाल ने राहुल गांधी पर बोला हमला
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "आज जिस तरह से सेना को टारगेट किया जा रहा है। इससे पहले भी टीएमसी ने पुलवामा के समय पर भारतीय सेना और सुरक्षा बलों पर सवाल खड़े किए थे और आज भी हमारे सेना के जवानों के खिलाफ निशाना साधने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। ऐसी बातों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी कई बार फटकार लगाई है, लेकिन टीएमसी बार-बार सिक्योरिटी फोर्सेस, आर्म्ड फोर्सेस से लेकर संवैधानिक संस्थाओं के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश कर रही है।"
उन्होंने इस दौरान कांग्रेस और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर भी बोला हमला। पूनावाला ने कहा, "राहुल गांधी का ये कैसा संविधान प्रेम है कि वो मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर हमले, आरजीकर में हुई घटनाओं पर एक शब्द नहीं बोल पाए हैं। यहां तक कि संवैधानिक संस्थाओं से लेकर सीआरपीएफ पर हमले करने के बयानों पर भी उन्होंने चुप्पी साध रखी है।'
Created On :   6 April 2026 9:08 PM IST












