Baramati By Election 2026: बारामती में एकनाथ शिंदे ने सुनेत्रा पवार के समर्थन में की चुनावी रैली, दिवंगत अजित पवार को याद करते हुए जनता को दिया संदेश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। उनके इस दुनिया से चले जाने के बाद बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई है। इस सीट पर महायुति ने उनकी पत्नी और राज्य की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को प्रत्याशी घोषित किया है। उनके समर्थन में शिवसेना प्रमुख और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रचार किया है। बताते चलते है कि सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की प्रमुख भी है।
अजित पवार के निधन पर क्या कहा?
एकनाथ शिंदे ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "यह उपचुनाव दुर्भाग्यवश आया है। उनके अचानक निधन से पूरा महाराष्ट्र स्तब्ध हो गया। बारामती सहित पूरे राज्य के विकास में उन्होंने मजबूत नींव रखी। कई विभागों, खासकर वित्त विभाग की जिम्मेदारी उन्होंने बेहद सक्षम तरीके से निभाई। एक सख्त प्रशासक, कुशल संगठनकर्ता और जननेता के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई।"
उन्होंने आगे कहा, "यह उपचुनाव दुर्भाग्यवश आया है। उनके अचानक निधन से पूरा महाराष्ट्र स्तब्ध हो गया। बारामती सहित पूरे राज्य के विकास में उन्होंने मजबूत नींव रखी। कई विभागों, खासकर वित्त विभाग की जिम्मेदारी उन्होंने बेहद सक्षम तरीके से निभाई। एक सख्त प्रशासक, कुशल संगठनकर्ता और जननेता के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई।"
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र आकाश मोरे ने कांग्रेस, आरएसपी और वीबीए के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया
सुनेत्रा पवार पर दी प्रतिक्रिया
शिवसेना (शिंदे) गुट के प्रमुख का आगे कहना है, "सुनेत्रा ताई ने इस कठिन समय में जिम्मेदारी मजबूती से संभाली है। दुख सहकर भी उन्होंने काम की गति कम नहीं होने दी। पवार परिवार पर आए संकट में हम सभी उनके साथ खड़े हैं। आज देवेंद्र फडणवीस, मैं और सुनेत्रा ताई राज्य का काम और अधिक जिम्मेदारी से आगे बढ़ा रहे हैं। योजनाओं को जारी रखते हुए किसानों की कर्जमाफी जैसे साहसिक फैसले लिए जा रहे हैं।"
पूरे दम के साथ लड़ेंगे चुनाव
एकनाथ शिंदे बताया, "इस क्षेत्र में अजित दादा द्वारा किया गया विकास साफ दिखाई देता है और उसकी गवाही सुनेत्रा ताई दे रही हैं। इसलिए बारामती की जनता उनके साथ खड़ी है। कई संगठनों और नागरिकों ने समर्थन दिया है। चुनाव निर्विरोध हो, यह हमारी स्पष्ट भूमिका है, लेकिन कोई भी लापरवाह न रहे अगर चुनाव होता है तो पूरी ताकत से लड़ना होगा।"
Created On :   6 April 2026 8:59 PM IST












