Nitish Kumar Cabinet Meeting: राज्यसभा शपथ ग्रहण समारोह से पहले नीतीश ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, डीप्टी CM समेत सभी राज्य मंत्री होंगे शामिल

राज्यसभा शपथ ग्रहण समारोह से पहले नीतीश ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, डीप्टी CM समेत सभी राज्य मंत्री होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं। उससे पहले बुधवार (8 अप्रैल) को कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। खबर है कि इस दौरान नीतीश कुमार के विजन 2030 पर विचार विमर्श होगा। सीएम ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिन योजनाओं को हरी झंडी दिखाई थी, उनको पूरा करने का निर्णय लिया जाएगा।

नीतीश कब राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे?

सीएम की बैठक में मुख्य सचिवालय में आयोजित की जाएगी। इस दौरान राज्य के सभी मंत्री और डिप्टी CM भी शामिल होंगे। 8 अप्रैल को राज्य कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है। उसके अगल दिन नीतीश दिल्ली चले जाएंगे और 10 अप्रैल को राज्यसभा पद की शपथ लेंगे। 11 को वे दिल्ली से वापस पटना आएंगे और 12 या 13 अप्रैल को विधानमंडल दल की मीटिंग में शामिल होंगे।

सरकार गठन के लिए तैयारियां तेज

राज्यसभा जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल को देंगे इस्तीफा। उसके बाद नई सत्ता हस्तांतरण (सरकार गठन) की प्रक्रिया शुरू होगी। NDA गठबंधन विधानमंडल के नए नेता का चयन करेगा। खबर है कि 13 अप्रैल को राज्यपाल के पास सरकार गठन के लिए प्रस्ताव भेजा जा सकता है। उसके बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

Created On :   7 April 2026 12:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story