Maharashtra News: सुनेत्रा पवार के पास कितनी संपत्रि? चुनावी एफिडेविट में हुआ खुलासा, सोना, चांदी, गाड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की डिप्टी CM और NCP (अजीत गुट) की नेता सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार (06 अप्रैल) को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपने एफिडेविट (हलफनामा) में संपत्ति भी बताई है। एफिडेविट के आधार पर उनके पास 10 करोड़ रुपए की राशि बैंक में जमा है। इसके अलावा उनके पास 3 करोड़ रुपए की कीमती सोना-चांदी और हीरे हैं, उन्होंने बॉन्ड और शेयर में 20 लाख रुपये से अधिक की राशि निवेश की है। सुनेत्रा के पास लाखों रुपए की गाड़ियां भी है।
नामांकन के दौरान उनके साथ पार्टी सहयोगियों सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और हसन मुशरिफ के साथ-साथ शिवसेना प्रमुख और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे समेत कई अन्य नेताओं की मौजूदगी थी। नामांकन से पहले उन्होंने बारामती की जनता से समर्थन देने की भावुक अपील की।
सुनेत्रा पवार के पास कितनी संपत्ति?
बैंक खातों में- 10 करोड़ 58 लाख 78 हजार 160 रुपये
बॉण्ड और शेयर- 20 लाख 14 हजार 610 रुपये
इश्योरेंस- 21 लाख 95 हजार 767
किसी व्यक्ति या संस्था (फर्म, कंपनी, ट्रस्ट आदि सहित) को दिए गए व्यक्तिगत ऋण/अग्रिम और देनदारों से प्राप्त होने वाली अन्य राशियां- 1 करोड़ 82 लाख 5000
गाड़ियों की कीमत- 49 लाख 9 हजार 526
सोना-चांदी-हीरे- 2 करोड़ 92 लाख 34 हजार 820
किसी अन्य व्यक्ति/संस्था को दिए गए ऋण या बकाया राशि- 16,33,76,693.38
अजीत पवार के पास कितनी समप्ति
एफिडेविट में दिवंगत नेता अजित पवार की समप्ति के बारे में भी बताया गया है। उनके पास अलग-अलग बैंक खातों में 71 लाख 63 हजार 624 रुपये जमा हैं। दिवंगत अजित के नाम 57 लाख 25 हजार 307 रुपये के बॉण्ड और शेयर हैं। इसके अलावा उनके नाम 2 करोड़ 98 लाख 50 हजार 682 रुपये के अन्य सेविंग्स और LIC पॉलिसी हैं।
दिवंगत अजित पवार के पास 75 लाख 72 हजार 102 रुपये के मूल्य की गाड़ियां हैं. उनके नाम 71 लाख 92 हजार 365 रुपये के आभूषण हैं. अन्य परिसंपत्तियां, दावों/ब्याज का मूल्य को देखें तो सुनेत्रा पवार के पास 6 करोड़ 91 लाख 67 हजार 094 रुपये हैं. तो वहीं दिवंगत अजित पवार के पास 1 करोड़ 83 लाख 8 हजार 471 रुपये हैं।
बता दें, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया, जिसमें कुल 5 लोगों की जान चली गई
Created On :   7 April 2026 12:56 AM IST












