West Bengal News: पाकिस्तानी मंत्री पर जमकर बरसे अभिषेक बनर्जी, उनका नाम लिस्ट में लिया है जोड़, सरकार बनी तो घरों में घुसकर मारेंगे

पाकिस्तानी मंत्री पर जमकर बरसे अभिषेक बनर्जी, उनका नाम लिस्ट में लिया है जोड़, सरकार बनी तो घरों में घुसकर मारेंगे

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने सिलीगुड़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को आड़े हाथों लिया। टीएमसी नेता ने कहा ममता बनर्जी और INDIA महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हम उनके घर में घुसकर उनकों मारेंगे। बता दें, हालही में ख्वाजा आसिफ ने कहा था अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो वह बंगाल को अपना निशाना बनाएंगे।

टीएमसी सांसद पीएम और रक्षामंत्री की चुप्पी पर क्या कहा?

अभिषेक ने कहा दो दिन पहले ख्वाजा आसिफ ने बंगाल को उड़ाने की धमकी दी थी। हमारे PM, गृहमंत्री और रक्षामंत्री चुप क्यों हैं। मैंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का नाम अपनी सूची में जोड़ लिया है, जिस दिन ममता बनर्जी और INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी, हम उनके घरों में घुसकर उन्हें मार डालेंगे।'

टीएमसी नेता ने आगे कहा, 'वह पाकिस्तान में बैठकर कोलकाता पर हमला करने की धमकी दे रहे हैं, जबकि हमारे PM नरेंद्र मोदी कूच बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और लोगों से TMC को हटाने की बात कर रहे हैं।'

उन्होंने ने गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर हमला बोलते हुए कहा, 'अमित शाह और राजनाथ सिंह चुप हैं। शाह हमें हर रोज बांग्लादेशी और पाकिस्तानी कहते हैं, लेकिन जब पाकिस्तान कोलकाता को धमकी देता है तो वे मूक दर्शक बन जाते हैं।'

ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर भारत ने कोई झूठा अभियान चलाने की कोशिश की तो पाकिस्तान उसे बंगाल तक ले जाएगा। आसिफ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं की। जिसमें राजनाथ ने कहा था कि अगर मिडिल ईस्ट जंग के बीच हमारे पड़ोसी देश ने कोई ऐसी वैसी हरकत की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीट है। वोटिंग दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होना निर्धारित है, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

Created On :   7 April 2026 8:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story