Assam Assembly Elections 2026: शाह ने अमस में पार्टी के लिए भरी हुंकार, घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर बोला हमला

शाह ने अमस में पार्टी के लिए भरी हुंकार, घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर बोला हमला

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इसी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंड़ी में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग घुसपैठियों को बचा रहे हैं।

अमित शाह ने हुए कहा, "आप लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बना दीजिए। हमने घुसपैठियों को चिह्नित करके रखा है। अब बारी है एक-एक करके इन्हें चुन-चुन कर बाहर करने की। केवल बीजेपी ही है जो करीमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि कर सकती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस है जो घुसपैठियों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है।"

उन्होंने आगे कहा मैं आज यहां से कहकर जाता हूं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी कान खोलकर सुन ले, हम असम को घुसपैठिया बहुल नहीं बनने देंगे। जिनकी जड़ें इटली में हो उनको श्रीभूमि का मतलब क्या मालूम होगा? हमारे PM नरेंद्र मोदी ने असमिया और बांग्ला भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का काम किया है।

गृहमंत्री ने कहा, "हम नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) की बात करते हैं तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। कांग्रेस ने षड्यंत्र के साथ इस क्षेत्र को घुसपैठिया बहुल क्षेत्र बनाने का प्रयास किया। वोट बैंक की गंदी राजनीति कर उन्होंने 1950 के इमिग्रेंट एक्ट को समाप्त कर दिया। गोपीनाथ यह एक्ट लेकर आए थे।

कांग्रेस ने 1983 में आईएमडीटी एक्ट पास कर घुसपैठियों को यहां शरण देने का काम किया। असम, बंगाल और त्रिपुरा तीनों जगह BJP-NDA सरकार बनने के साथ ही घुसपैठ बंद होगी। चुन-चुन कर हम घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे। ये घुसपैठिये हमारे युवाओं के रोजगार, गरीबों के राशन और चाय बागान के मजदूरों की मजदूरी छीनने का प्रयास कर रहे हैं। इन्हें देश के बाहर निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी।"

Created On :   7 April 2026 2:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story